Govt Jobs News: अब नहीं मिलेगी ‘पक्की नौकरी’, 1 या 4 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर होगी भर्ती, जानें पूरा नियम

केंद्र सरकार ने Corporatization किया है जिसके बाद सात रक्षा कंपनियों की भर्ती अग्निवीर की तर्ज पर निकाली जा रही है। अब कंपनी कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती निकालेगी जिसमें कर्मचारी 1 या 4 साल तक नौकरी कर पाएंगे।

By Pinki Negi

Govt Jobs News: अब नहीं मिलेगी ‘पक्की नौकरी’, 1 या 4 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर होगी भर्ती, जानें पूरा नियम

Govt Jobs News: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अब आयुध निर्माणियों (Ordnance Factories) को पक्की नौकरी पाने में बहुत परेशानी हो सकती है। जिस प्रकार अग्निवीर की में जवानों को केवल चार साल के लिए रखा जा रहा है ठीक उसी प्रकार अन्य नौकरियां भी ऐसी होने वाली है। हाल ही ले केंद्र सरकार ने Corporatization किया है जिसके बाद सात रक्षा कंपनियों की भर्ती भी इसी आधार पर की जाएगी। बता दें पांच साल पहले नियमित भर्ती कराई गई थी। यूनिशंस इंडिया लिमिटेड, जो कि एक रक्षा कंपनी है ने पहले कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती प्रकार का शुभारम्भ कर दिया था तो अब एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा भी इसी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

यह भी देखें- CAPF में बंपर भर्ती! 1 लाख+ पद खाली, 72,000 पदों पर भर्ती जारी, जाने पूरी डिटेल!

ट्रेडमैन के 53 पदों के लिए कॉन्ट्रैक्ट भर्ती!

कॉन्ट्रैक्ट बेस भर्ती का क्रेज धीरे धीरे बढ़ रहा है। सरकारी के साथ निजी कंपनियां भी अब अपने काम और समय-सीमा के तहत यह भर्ती निकाल रही है। बता दें एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड ने कॉन्ट्रैक्ट बेस से जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री के लिए 53 ट्रेडमैन के लिए पद जारी किए हैं। इस भर्ती के तहत गनर, फिटर, एग्जामिनर, मशीनिष्ट, मिलराइट एवं इलेक्ट्रोप्लेटर के खाली पद भरे जाएंगे। इन्हें महीने में 30 हजार से लेकर 39,535 रूपए की सैलरी मिलेगी। भर्ती में एक्स सर्विसमैन एवं पूर्व कर्मचारियों को आरक्षण भी मिलेगा।

यह भी देखें- पंजाब में टीचिंग की बड़ी भर्ती! PTI के 2000 पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

क्यों हो रही ऐसी भर्तियां?

जैसा की मैंने आपको ऊपर बताया कि केंद्र सरकार ने रक्षा कंपनियों का निगमीकरण किया है अब ये कंपनियां अपनी खुद की HR पॉलिसी (मानव संसाधन) बनाएंगी। इस वजह से आयुध फैक्ट्रियां भी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्तियां निकाल रही है। जब तक पॉलिसी नहीं बनेगी तब तक भर्तियां भी नियमित रूप से नहीं हो पाएंगी। यही कारण है जिस वजह से कंपनी अपने प्रोजेक्ट के लिए कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर रख रही हैं। हालाँकि कर्मचारियों ने इस फैसले पर नाराजगी दिखाई है और वे इसके लिए जमकर विरोध कर रहें हैं। उनका कहना है कि उन्हें नौकरी कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं चाहिए। भर्ती दोबारा से स्थायी रूप में होनी चाहिए।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें