
इस समय बाजार में 125cc की मोटरसाइकिलों की माँग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Hero Glamour X लॉन्च कर दी है। यह बाइक अपने स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और बेहतर माइलेज के लिए जाने जाती है। कंपनी ने इसे त्यौहार के सीजन में लॉन्च किया है, ताकि ग्राहक ऑफर के साथ इस बाइक को खरीद सकें।
Hero Glamour X की कीमत
त्यौहार के सीजन में Hero Glamour X दो अलग-अलग मॉडलों में आई है। इसके ड्रम ब्रेक मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹82,967 है, जबकि ऑन-रोड कीमत लगभग ₹95,915 तक पहुँच जाती है। वहीँ डिस्क ब्रेक वाले मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹92,186 है और ऑन-रोड यह ₹1.06 लाख तक मिलेगी। इस बाइक में 124.7cc का दमदार इंजन है, जो अच्छी पावर और टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि i3s टेक्नॉलजी से लैस होने के कारण यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज दे सकती है।
Hero Glamour X में मिल रहे कई फीचर
- 10 लीटर का फ्यूल टैंक
- LED हेडलाइट्स
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- बड़ी और आरामदायक सीट
- लो बैटरी में भी किक स्टार्ट सुविधा
- तीन राइडिंग मोड्स और राइड-बाय-वायर टेक्नॉलजी
- सेगमेंट-फर्स्ट क्रूज़ कंट्रोल
- पैनिक ब्रेक अलर्ट सिस्टम
सिर्फ 20,000 रूपये में घर ले जाएं बाइक
Hero MotoCorp ने नवरात्री के सीजन में ग्राहकों के लिए Glamour X खरीदना बहुत आसान कर दिया है। कंपनी इस पर फाइनैंस का विकल्प दे रही है, जिसके तहत आप सिर्फ ₹20,000 की डाउन पेमेंट करके इस बाइक को अपने घर ला सकते हैं। बाकि राशि को आप EMI के रूप में जमा कर सकते है।
Hero Glamour X के दोनों वेरिएंट्स की जानकारी
विवरण | ड्रम ब्रेक वेरिएंट | डिस्क ब्रेक वेरिएंट |
ऑन-रोड कीमत | ₹95,915 | ₹1,06,000 |
डाउन पेमेंट | ₹20,000 | ₹20,000 |
लोन अमाउंट | ₹75,915 | ₹86,000 |
ब्याज दर | 10% (3 साल के लिए) | 10% (3 साल के लिए) |
मासिक EMI | करीब ₹2,450 | करीब ₹2,775 |
कुल ब्याज | लगभग ₹12,000 | लगभग ₹13,899 |