कौन हैं अनीश दयाल, जिन्हें सरकार ने बनाया डिप्टी NSA, IB से लेकर CRPF में कर चुके हैं काम

भारत सरकार ने सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महा निदेशक रह चुके अनीश दयाल को डिप्टी NSA के लिए नियुक्त किया है। आइए जानते हैं इन्हे किस कार्य को सँभालने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

By Pinki Negi

कौन हैं अनीश दयाल, जिन्हें सरकार ने बनाया डिप्टी NSA, IB से लेकर CRPF में कर चुके हैं काम

हाल ही में सरकार ने भारत का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त कर लिया है इनका नाम अनीश दयाल सिंह है। ये सीआरपीएफ और आईटीबीपी के पूर्व महा निदेशक रह चुके हैं और अब इन्हे NSA के पद के लिए चुना गया है। जानकारी के लिए बता दें इन्हे देश की आंतरिक सुरक्षा मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी मिली हुई है। आइए इनके बारे में पूर्ण जानकारी जानते हैं।

यह भी देखें- UGC का बड़ा फैसला! अब बंद होंगे ये ऑनलाइन कोर्स, जानें वजह

देश के आंतरिक सुरक्षा मामलों की मिली जिम्मेदारी

देश के आंतरिक सुरक्षा मामलों की जिम्मेदारी संभालने का काम अनीश दयाल को दिया है है जा कि अब उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बन गए हैं। देश के सबसे सवेंदनशील आंतरिक मामलों की निगरानी का काम इन्होंने देखना है। इसमें जम्मू-कश्मीर, नक्सलवाद एवं पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद जैसे समस्याओं को शामिल किया है।

इनका अनुभव और योगदान क्या है?

जानकारी के लिए बता दें अनीश दयाल मणिपुर कैडर के 1988 के IPS अधिकारी रह चुके हैं और इनका रिटायरमेंट 2024 में हुआ था। इन्होंने काफी लम्बे समय तक काम किया है ओरे ये कई अनुभवी हैं। इसके बाद भी इन्हे अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया।

  • ख़ुफ़िया मामलों को समझने के लिए इन्होने इंटेलिजेंस ब्यूरो 30 वर्ष तक काम किया है।
  • इन्होंने पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में और अब हाल ही में हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नेतृत्व भी किया था।
  • ये सीआरपीएफ में तैनात थे तो उस दौरान इन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध भी रणनीतियां भी बनाई।
  • जब वर्ष 2024 में लोकसभा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए तो इनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही क्योंकि इन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सही तरीके से मैनेज किया।

अभी के समय की बात करें अतिरिक्त NSA के रूप में राजिंदर खन्ना को कार्यरत किया गया है और टीवी रविचंद्रन एवं पवन कपूर उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद संभाल रहे हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें