Aadhar Card New Rule: आधार कार्ड अपडेट करें 3 आसान स्टेप्स में! नहीं तो 1 क्लिक में बंद हो जाएगा आधार

जिन लोगों ने 10 साल से अपने आधार कार्ड में इन दो महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपडेट नहीं किया है उनका आधार नंबर बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा इससे उन्हें सरकारी योजना के साथ सब्सिडी के लाभ मिलने भी बंद हो जाएंगे।

By Pinki Negi

Aadhar Card New Rule: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! हाल ही में सरकार ने इसके नियमों में बड़ा बदलाव किया है जो आपके लिए जानना बेहद जरुरी है। बता दें यह नियम उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं जिन्होंने 10 साल से अब तक अपना आधार अपडेट नहीं कराया है। UIDAI ने आधार कार्ड में महत्वपूर्ण दस्तावेज अपडेट करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है की समय पर यह काम पूरा करा लें।

सरकार ने यह फैसला इसलिए किया है ताकि आपका आधार कार्ड चालु चालू रहे और आप इसका इस्तेमाल प्रत्येक काम के लिए कर पाएं। सरकार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को मजबूत और सुरक्षित बना रही है ताकि धोखाधड़ी के मामलों में रोक लगाई जा सके।

यह भी देखें- सिर्फ आधार दिखाएं और 80000 रुपये ले जाएं! मोदी सरकार ने शुरू की खास योजना

UIDAI का नया नियम क्या है?

जिन लोगों के आधार कार्ड को अपडेट न कराए हुए 10 साल से अधिक का टाइम हो गया है उनके लिए UIDAI ने नए निर्देश जारी किए हैं। इन लोगों को तुरंत ही अपने पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ को समय पर अपडेट करा लेना है वरना आपको कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा आपका आधार नंबर भी डेक्टिवेट भी हो सकता है ऐसे में आप कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं करवा पाएंगे।

आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करने का तरीका क्या है?

सरकार ने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरीके बनाए हुए हैं। आप नीचे बताई गई आसान प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से यह काम पूरा कर सकते हैं।

ऑनलाइन तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज में आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना पहचान प्रमाण पर एड्रेस प्रूफ को अपलोड कर देना है।

ऑफलाइन तरीका

  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाना है।
  • वहां पर आपको अपने साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी ले जानी है।
  • अब आपको कमर्चारी से इसका फॉर्म लेना है और आवश्यक जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अटैच करने हैं।
  • इसके बाद आपको इसका शुल्क भुगतान करना है और फॉर्म को जमा कर देना है।

दस्तावेज अपडेट न करने पर होगा बड़ा नुकसान

यदि आप समय पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराते हैं तो यह निष्क्रिय हो जाता है। इससे आपको कई समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको एलपीजी सब्सिडी, पेंशन, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आप बैंकिंग से जुड़े एवं अन्य काम नहीं करा पाएंगे।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें