लंदन को पछाड़ दुनिया की No.1 एजुकेशन सिटी बनी ये जगह! भारत के 4 शहरों ने भी मारी एंट्री

दुनियाभर के स्टूडेंट्स के लिए आई खुशखबरी! पढ़ाई के लिए बेस्ट सिटीज की नई ग्लोबल लिस्ट में लंदन को पछाड़कर एक नया शहर बन गया नंबर 1। सबसे बड़ी बात – भारत के 4 शहरों ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है। कौन-कौन से शहर शामिल हैं और क्यों? जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट!

By Pinki Negi

दुनिया में पढ़ाई के लिए लाखों छात्र अलग-अलग देशों की टॉप-यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पढ़ाई के लिहाज से सबसे बेहतर शहर कौन सा है? यदि नहीं तो बता दें QS द्वारा हर साल जारी की जाने वाली दुनिया के बेस्ट स्टूडेंट्स स्टडीज रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में इस साल कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है QS रैंकिंग में No.1 एजुकेशन सिटी कौन सी बनी है और भारत के किन 4 शहरों ने टॉप 130 में एंट्री मारी है इसकी पूरी जानकारी।

यह भी देखें: फ्री में चाहिए फैंसी मोबाइल नंबर जैसे 9999, 1111 या 000 वाला? यहां मिलेगा, जान लें तरीका

एशिया का ये देश बना No.1 एजुकेशन सिटी

इस बार QS की बेस्ट स्टूडेंट्स स्टडीज रैंकिंग में पिछले 6 साल से टॉप बने हुए लंदन शहर की जगह दक्ष्णि कोरिया के सियोल शहर ने ले ली है, जिससे यह दुनिया का नंबर 1 शहर बन गया है। वहीं लंदन इस साल तीसरे स्थान पर पहुँच गया है, जबकि जापान के टोक्यो शहर ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

दुनिया की टॉप 10 बेस्ट स्टूडेंट सिटीज

  • सियोल (दक्षिण कोरिया)
  • टोक्यो (जापान)
  • लंदन (यूके)
  • म्यूनिख (जर्मनी)
  • मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
  • सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
  • बर्लिन, जर्मनी (पेरिस के साथ संयुक्त)
  • पैरिस, फ्रांस (बर्लिन के साथ संयुक्त)
  • विएना (ऑस्ट्रिया)

यह भी देखें: दुनिया के 10 देश जहां महिलाएं हैं पुरुषों से ज्यादा ढूंढने से भी नहीं मिलते दूल्हे

भारत के कितने शहर रैंकिंग में शामिल

साल 2026 के क्यूएस रैंकिंग में भारत के कुल चार शहरों ने टॉप 130 में जगह बनाई है, इनमें दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु और चेन्नई शामिल है। इसमें मुंबई ने 15वें पायदान की छलांग लगते हुए 98 स्थान हासिल किया, जिससे यह एक बार फिर ग्लोबल टॉप 100 में शामिल हो गया है।

वहीं दिल्ली ने 7वें पायदान की छलांग लगाकर 104 नंबर पर अपनी जगह बनाई, जबकि बैंगलुरु ने सबसे अधिक 22वें पायदान की छलांग लगाते हुए 108 नंबर पर और चेन्नई ने 12वें पायदान से छलांग लगाकर 128वां स्थान प्राप्त किया। बता दें राजधानी दिल्ली को पढ़ाया के लिहाज से सबसे किफायती शहर चुना गया है।

यह भी देखें: अब सुप्रीम कोर्ट में भी आरक्षण लागू, बदला 64 साल पुराना नियम, अब कोटा से मिलेगी नौकरी

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें