Tags

Google Trend: 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये टॉप सवाल! टॉप सर्च की पूरी लिस्ट

जानना चाहते हैं कि साल 2025 में दुनिया भर के लोग और भारत के यूज़र्स गूगल पर सबसे ज़्यादा क्या खोज रहे थे? "What to Watch" और "IP Address" जैसे सवालों ने टॉप सर्च में जगह बनाई! गूगल ने A to Z तक के सारे बड़े ट्रेंड्स की लिस्ट जारी की है। जानिए कौन से सवाल रहे सबसे ट्रेंडिंग, और 2025 की डिजिटल दुनिया की पूरी झलक देखिए!

By Pinki Negi

Google Trend: 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये टॉप सवाल! टॉप सर्च की पूरी लिस्ट
Google Trend 2025

साल 2025 कई लोगों के लिए उम्मीदों भरा रहा, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान, लोगों की डिजिटल दुनिया में सक्रियता पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई। हर साल की तरह, इस साल भी लोगों ने गूगल का खूब सहारा लिया। चाहे उन्हें मनोरंजन से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए हो, स्वास्थ्य के टिप्स जानने हों, कोई तकनीकी सवाल हो, या किसी बड़े इवेंट के बारे में जानना हो—लोग लगातार हर तरह की जानकारी के लिए गूगल पर खोज (सर्च) करते रहे।

गूगल सर्च 2025

साल 2025 में, लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जानकारी, मनोरंजन और अपनी समस्याओं के समाधान खोजने के लिए खूब किया। लोगों की रुचियों और सवालों से यह साफ हो गया कि वे इन तीनों चीज़ों के लिए ऑनलाइन कितने सक्रिय थे। गूगल ने सबसे ज़्यादा खोजे गए सवालों और ट्रेंड्स का रिकॉर्ड तैयार किया है, जिससे यह पता चलता है कि 2025 में डिजिटल दुनिया में क्या चल रहा था।

2025 के टॉप गूगल सर्च सवाल

  • “What to Watch” (क्या देखें): यह सवाल सबसे ज़्यादा बार खोजा गया, जिसकी मासिक ऑनलाइन सर्च 75 लाख से अधिक थी।
  • “What is my IP address?” (मेरा IP एड्रेस क्या है?): इसकी लगभग 3.6 मिलियन (36 लाख) मासिक क्वेरी थीं।
  • “Where’s my refund?” (मेरा रिफंड कहाँ है?)
  • “Where am I?” (मैं कहाँ हूँ?)
  • “How to lose weight fast?” (तेजी से वज़न कैसे कम करें?)
  • “How you like that?”

गूगल A to Z सर्च 2025

गूगल ने 2025 के लिए एक खास लिस्ट, ‘A to Z in Search 2025’, जारी की है। इस लिस्ट में अंग्रेजी वर्णमाला के हर अक्षर (A से Z) के आधार पर, भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले टॉपिक्स को शामिल किया गया है।

  • A – सैयारा: अनिल पड्डा और अहान पांडे
  • B – ब्रायन जॉनसन, निखिल कामत पॉडकास्ट
  • C – सीजफायर
  • D – धर्मेंद्र
  • E – Earthquake near me
  • F – Final Destination, Floodlighting
  • G – गूगल जेमिनी
  • H – हल्दी से जुड़े ट्रेंड
  • I – IPL
  • J – क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स
  • K – कांतारा
  • L – लबुबू
  • M – महाकुंभ
  • N – नैनो
  • O – ऑपरेशन सिंदूर
  • P & Q – फ़ू कॉक
  • R – रणवीर अल्लाहबादिया
  • S – स्क्विड गेम, सुनीता विलियम्स
  • T – ठेकुआ
  • U – उकडीचे मोदक
  • V – क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी
  • W – विमेन्स वर्ल्ड कप, वक्फ बिल
  • X – एक्स का ग्रॉक टूल
  • Y – यॉर्कशायर पुडिंग
  • Z – जुबिन गुर्ग गूगर
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें