
भारत के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, ऐसे में शहरी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में ठंड का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बारबारी के कारण मैदानी राज्यों में भी ठंड आने वाले समय में बढ़ सकती है। जम्मू-कश्मीर में बर्फ़बारी शुरू हो गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के साथ बर्फ़बारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 12 राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मराठवाड़ा, महाराष्ट्र और गुराजारत के कुछ इलाकों में आज तक आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। वहीँ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना है।
यह भी देखें: PM Awas के नाम पर पैसे माँगे जा रहे हैं? यहाँ शिकायत करें- तुरंत कार्रवाई होगी
यूपी में छाए रहेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में मौसम की बात करें तो मंगलवार को सुबह हल्की बारिश थी, लेकिन शाम तक मौसम साफ हो गया था। वहीं अब कई जिलों में सुबह कोहरा और धुंध रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 नवंबर तक यूपी में आसमान साफ रहेगा। राज्य में अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन पहाड़ों पर खराब मौसम के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिर सकता है।
यह भी देखें: बिजली बिल से छुटकारा चाहते हैं? घर पर लगवाएं यह उपकरण, सरकार दे रही है मोटी सब्सिडी
वैश्विक तापमान में हो सकती है वृद्धि
यूएनईपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है की यदि दुनिया के विभिन्न देश अपने राष्ट्रीय जलवायु संकल्पों को पूरी तरह से लागू करने में सफल रहे तो इस सदी में वैश्विक तापमान 2.3 से 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जो पिछले वर्ष के 2.6-2.8 डिग्री सेल्सियस अनुमान से थोड़ा कम है। वहीँ रिपोर्ट की माने तो दुनिया अभी भी तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के पेरिस समझौते के लक्ष्य को प्राप्त करने के लक्ष्य से अभी दूर है।
यह भी देखें: ₹11,000 से शुरू किया डेयरी बिजनेस, अब करोड़ों की मालकिन बनी यह महिला, जानें पूरी कहानी








