Tags

सरसों, मूंगफली, सोयाबीन और पामतेल के बढ़े दाम, खाने वाले तेल-तिलहन का आज का भाव देखें

बाजार में सोयाबीन तिलहन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है वहीँ दूसरी ओर सोयाबीन तेल की कीमतें काफी स्थिर है क्योंकि इसके दाम में ख़ास वृद्धि नहीं हुई है। आइए सरसों तेल के ताजा रेट जानते हैं।

By Manju Negi

क्या आपको पता है शुक्रवार के दिन खाद्य तेल और तिलहन के बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। बता दें मंडियों में सोयाबीन की आपूर्ति नहीं हो पायी है जिससे इसकी कीमतों में वृद्धि आ रही है। यानी की इसके आवक कम हो गए हैं। इसके साथ ही सरसों के तेल और तिलहन की कीमत अब और बढ़ गई हैं।

वहीं मूगफली तेल, पामतेल, सोयाबीन तेल और बिनौला के तेल में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। यानी की इनकी कीमतें पिछले स्तर पर ही स्थिर बनी हुई है। अगर आप यह तेल खरीदने जा रहें हैं तो आपको आज के ताजा रेट चेक कर लेने चाहिए।

सरसों, मूंगफली, सोयाबीन और पामतेल के बढ़े दाम, खाने वाले तेल-तिलहन का आज का भाव देखें

सोयाबीन की कीमतों में तेजी की वजह

सोयाबीन तिलहन की कीमतों में वृद्धि आने के पीछे का कारण किसानों के फैसले को बताया गया है। बाजार में हाजिर दाम मिल रहा है, और यह सरकार के तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम है, इस वजह से किसान सोयाबीन को कम बेच रहें है।

मंडियों में आपको सोयाबीन बहुत कम दिखाई देगा। जिन किसतनों की पैसों की तुरंत जरुरत है तभी वे इसे बेच रहें हैं। बाजार में कम मात्रा में सोयाबीन भेजा जा रहा है और आपूर्ति कम हो गई है जिस कारण सोयाबीन की कीमत अधिक हो गई है।

वहीं सोयाबीन तेल कम कीमत पर मिल रहा है, क्योंकि यह तेल बाहर से आयतित हो रहा है जहाँ से यह कम कीमत में मिल रहा है। इसलिए बाजार में तेल के दाम में अधिक वृद्धि नहीं हुई है।

सरसों और पाम तेल के बाजार का हाल

सरसो का तेल- इस मौसम में सरसों तेल और तिलहन के की कीमतें आसमान छू रही हैं। यह कीमत इसलिए बढ़ी है क्योंकि बाजार में खरीद-फरोख्त अधिक की जा रही थी। लेकिन बता दें सरकार, बड़े व्यापारियों और किसानों के पास पहले से ही सरसों का बड़ा स्टॉक उपलब्ध है।

पाम तेल- सर्दियो का मौसम शुरू हो चुका है इसलिए इस तेल की मांग बहुत कम हो गई है। क्योंकि यह तेल इस मौसम में जम जाता है। इस वजह से इसके दाम भी स्थिर बने हुए हैं।

अन्य तेल- मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल की खरीदारी कम हो रही है जिससे इनका कारोबार काफी सुस्त दिखाई दे रहा है। इस वजह से इनके दाम में कोई परिवर्तन नहीं आया है, अभी भी इनका पिछले भाव ही बना हुआ है।

यह भी देखें- GST रेट कट के बाद अब बढ़ेगी Smart TV की कीमत! जानें क्यों फिर से महंगे होंगे TV

प्रमुख तेल-तिलहनों के दाम

उत्पादकीमत
सरसों तिलहन₹7,075 – ₹7,215 प्रति क्विंटल
मूंगफली₹5,900 – ₹6,275 प्रति क्विंटल
मूंगफली तेल मिल डिलीवरी (गुजरात)₹14,050 प्रति क्विंटल
मूंगफली रिफाइंड तेल₹2,290 – ₹2,590 प्रति टिन
सरसों तेल दादरी₹14,850 प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी₹2,480 – ₹2580 प्रति टिन
सरसों कच्ची घानी ₹2,480 – ₹2615 प्रति टिन
सोयाबीन तेल मिल डिलवरी दिल्ली₹13,300 प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलवरी इंदौर₹13,000 प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला₹10,150 प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स-कांडला₹11,380 प्रति क्विंटल
बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा)₹12,400 प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली₹13,200 प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स – कांडला₹12,150 प्रति क्विंटल
सोयाबीन दाना₹4,550 – ₹4,600 प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज₹4,250 – ₹4,350 प्रति क्विंटल
Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.