Tags

India Post GDS 2026: 28,636 पदों के लिए करेक्शन विंडो ओपन! फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, यहाँ जानें संभावित कट-ऑफ

इंडिया पोस्ट GDS में 28,636 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म सुधारने का पोर्टल खुल गया है। एक छोटी सी गलती आपकी सरकारी नौकरी का सपना तोड़ सकती है। जानें कैसे करें ऑनलाइन करेक्शन और क्या रहेगी आपके राज्य की संभावित कट-ऑफ!

By Pinki Negi

India Post GDS 2026: 28,636 पदों के लिए करेक्शन विंडो ओपन! फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, यहाँ जानें संभावित कट-ऑफ
India Post GDS 2026

भारतीय डाक विभाग में 28,636 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सुधार (Correction) का समय है। जिन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती हो गई है, उनके लिए आज यानी 18 फरवरी से करेक्शन विंडो खोल दी गई है। आप अपनी गलतियों को सुधारने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जा सकते हैं। ध्यान रखें कि सुधार करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, शाम 5 बजे तक ही है, इसलिए बिना देरी किए अपनी जानकारी चेक कर लें।

GDS आवेदन सुधार

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए शुरू हुई करेक्शन विंडो में उम्मीदवार अपने नाम, प्राप्तांक (Marks), पदों की पसंद (Choice) और अन्य व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

यदि आप अपनी कैटेगरी (जैसे SC/ST से General) बदलते हैं और उसके लिए अतिरिक्त फीस की आवश्यकता है, तो बदलाव तभी मान्य होगा जब आप निर्धारित शुल्क जमा करेंगे। एक बार सुधार करने के बाद आपकी पुरानी जानकारी रद्द हो जाएगी और नई जानकारी के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी नौकरी

भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए उम्मीदवारों को न तो कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही किसी इंटरव्यू का सामना करना पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक मेरिट-बेस्ड भर्ती है। उम्मीदवारों का चयन विशुद्ध रूप से उनकी 10वीं कक्षा (मैट्रिक्स) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के 10वीं में बेहतर अंक होंगे, उनके चयन की संभावना उतनी ही अधिक होगी। इसलिए, करेक्शन विंडो के दौरान अपने मार्क्स और बोर्ड की जानकारी बिल्कुल सटीक भरें, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपको मेरिट लिस्ट से बाहर कर सकती है।

India Post GDS Cut-off 2026

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती में चयन का मुख्य आधार 10वीं के अंक होते हैं, यही वजह है कि इसकी कट-ऑफ (Cut-off) हमेशा बहुत ऊंची रहती है। पिछले कुछ वर्षों के रुझानों को देखें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जैसे हिंदी भाषी सर्किलों में प्रतिस्पर्धा सबसे अधिक होती है।

इन राज्यों में जनरल कैटेगरी की पहली मेरिट लिस्ट अक्सर 99% से 100% के बीच सिमट जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सर्किलों में 90% से कम अंक वाले उम्मीदवारों के लिए चयन की उम्मीद काफी कम रहती है, हालांकि कई मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ में मामूली गिरावट जरूर देखने को मिलती है।

कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण

  • सामान्य : 12,696 पद
  • ओबीसी : 5,694 पद
  • एससी : 3,942 पद
  • एसटी: 2,716 पद
  • EWS: 2,719 पद
  • दिव्यांग : 869 पद

राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा

उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी

महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी

पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी

मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी

तमिलनाडु 2,009 तमिल

बिहार 1,344 हिंदी

ओडिशा 1,191 उड़िया

छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी

राजस्थान 634 हिंदी

झारखंड 908 हिंदी

उत्तराखंड 436 हिंदी

दिल्ली 38 हिंदी

कैटेगरी वाइज पोस्ट

उत्तर प्रदेश

यूआर: 1,328

ओबीसी: 830

एससी: 588

एसटी: 62

ईडब्ल्यूएस: 291

कुल: 3,169

बिहार (हिन्दी)

यूआर: 599

ओबीसी: 328

एससी: 199

एसटी: 67

ईडब्ल्यूएस: 119

PwD-ए: 8 | PwD-बी: 8 | PwD-सी: 11 | PwD-DE: 5

कुल: 1,344

राजस्थान (हिन्दी)

यूआर: 295 | ओबीसी: 87 | एससी: 84 | एसटी: 73 | ईडब्ल्यूएस: 73

कुल: 634

मध्य प्रदेश (हिन्दी)

यूआर: 844

ओबीसी: 252

एससी: 336

एसटी: 398

ईडब्ल्यूएस: 222

कुल: 2,102

दिल्ली (हिन्दी)

यूआर: 27 | ओबीसी: 4 | एससी: 2 | एसटी: 3 | ईडब्ल्यूएस: 2

कुल: 38

हिमाचल प्रदेश (हिन्दी)

यूआर: 217 | ओबीसी: 101 | एससी: 131 | एसटी: 12 | ईडब्ल्यूएस: 49

कुल: 520

हरियाणा (हिन्दी)

यूआर: 114 | ओबीसी: 73 | एससी: 48 | एसटी: 0 | ईडब्ल्यूएस: 25

कुल: 270

झारखंड (हिन्दी)

यूआर: 382 | ओबीसी: 105 | एससी: 100 | एसटी: 218 | ईडब्ल्यूएस: 71

कुल: 908

छत्तीसगढ़ (हिन्दी)

यूआर: 472 | ओबीसी: 46 | एससी: 137 | एसटी: 340 | ईडब्ल्यूएस: 115

कुल: 1,155

– बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।

– एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।

GDS चयन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और अंकों पर आधारित है। विभाग उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन भरे गए 10वीं के मार्क्स के आधार पर एक ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि किसी उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) या उससे भी उच्च शैक्षणिक योग्यता है, तो उन्हें चयन में कोई अतिरिक्त वेटेज या प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

चयन के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने संबंधित डिविजनल हेड (Divisional Head) के पास जाकर ओरिजिनल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना अनिवार्य होगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें