
क्या आपको पता है भारत में इस बार शीर्ष शिक्षण संस्थानों में कौन सा संस्थान पहले नंबर पर आया है। बता दें इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आज 4 सितंबर 2025 को शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की न्यू रैंकिंग की जारी कर दिया गया है। इस साल रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-मद्रास पहले नंबर पर आया है जिसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु का नाम आया है।
यह भी देखें- Speech on Teachers Day 2025: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर ऐसे दें परफेक्ट भाषण, सुनकर टीचर भी कहेंगे वाह
प्रमुख श्रेणियों में टॉप नंबर पर कौन है?
NIRF रैंकिंग में अलग अलग क्षेत्रों में कई संस्थानों ने टॉप स्थान प्राप्त किया है जो कि निम्न प्रकार से हैं –
सर्वश्रेष्ठ विश्विद्यालय | IISc बेंगलुरु |
सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान | IIT मद्रास |
सर्वश्रेष्ठ मेडिकल और डेंटल कॉलेज | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली |
सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेज | नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया, बेंगलुरु |
सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान | भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद |
सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी संस्थान | जामिया हमदर्द, नई दिल्ली |
सर्वश्रेष्ठ कॉलेज | हिंदू कॉलेज, दिल्ली |
सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्चर और प्लानिंग संस्थान | IIT- रुड़की |
सर्वश्रेष्ठ कृषि संस्थान | भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली |
अनुसन्धान के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान | भारतीय विज्ञान संस्थान, दिल्ली |
नवाचार और सतत विकास लक्ष्य (SDG) | IIT मद्रास |
रैंकिंग के लिए नए पहलू और मानदंड
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रैंकिंग के लिए नए पहलू और मानदंड बताते हुए कहते हैं कि अब एक राष्ट्र एक डेटा के सिद्धांत पर रैंकिंग तय की जाती है। संस्थानों का क्या प्रदर्शन रहता है इसकी जानकारी ली जाती हैं। इसके साथ ही उद्यमिता जैसे मानदंड शामिल किए गए हैं।
रैंकिंग संस्थान के प्रदर्शन को शिक्षण और संसाधन, अनुसंधान, छात्रों के परिणाम, आउटरीच और समावेश तथा धारणा को इन पांच मापदंडों में मापा जाता है। इस रैंकिंग की मदद से छात्र बेहतर संस्थान को चुन सकते हैं जहाँ पर उन्हें पढ़ाई का माहौल अच्छा मिले।
टॉप 10 संस्थानों नाम
रैंकिंग | संस्थान | राज्य |
1 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास | तमिलनाडु |
2 | भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु | कर्नाटक |
3 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे | महाराष्ट्र |
4 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली | दिल्ली |
5 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर | उत्तर प्रदेश |
6 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर | पश्चिम बंगाल |
7 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की | उत्तराखंड |
8 | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली | दिल्ली |
9 | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय | दिल्ली |
10 | बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय | उत्तर प्रदेश |
