Tags

इस राज्य में तंबाकू और निकोटिन वाले खाद्य उत्पादों पर एक साल तक रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

तंबाकू और निकोटिन से बने खाद्य उत्पादों पर इस राज्य ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह फैसला क्यों लिया गया, किन प्रोडक्ट्स पर रोक लगी है और इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।

By Pinki Negi

himachal tobacco and nicotine products banned for one year check

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में तंबाकू और निकोटिन वाले खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन 2011 का हवाला देते हुए अधिसूचना जारी की गई है। राज्य में इस प्रतिबंध को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार रोक की अवधि के दौरान कोई भी व्यक्ति, व्यापारी या निर्माता तंबाकू और निकोटिन युक्त खाद्य उत्पादों का उत्पादन भंडारण, बिक्री या वितरण नहीं कर सकेगा।

यह भी देखें: नौकरी के साथ शुरू करें यह सदाबहार बिजनेस, हर दिन होगी तगड़ी कमाई

तंबाकू और निकोटिन वाले खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध

सरकार द्वारा तंबाकू और निकोटिन जैसे खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अधिसूचना के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने पर एक से पांच वर्ष तक की कैद और आर्थिक धनद का भी प्रावधान है। यह सजा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 की संबंधित धाराओं के तहत दी जाएगी। बता दें राज्य में इससे पहले भी इन उत्पादों पर अस्थाई रोक लगाईं गई थी। हालाँकि इस बार सरकार ने दोबारा इसपर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

यह भी देखें: Lok Adalat: ट्रैफिक चालान सस्ते में निपटाने का मौका, यहाँ लगेगी लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स

इससे अब गुटखा, खैनी, जर्दा, पान मसाला, मावा, सुगंधित सुपारी जैसे उत्पाद जिनमें तंबाकू या निकोटिन का उपयोग किया जाता है, इनपर प्रतिबंध रहेगा। प्रदेश में इससे पहले भी इन उत्पादों पर अस्थाई रोक लगाईं गई थी, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने इसे और सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है।

क्या है सरकार का उद्देश्य?

सरकार की और से रोक का यह फैसला लोगों को नशामुक्त बनाने और सावजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति जागरकता बढ़ाने के लिए लिया गया है। इन उत्पादों का सेवन कैंसर, श्वसन समस्याएं, ह्रदय रोग और कई गंभीर बीमारियों का ख़तरा बढ़ता है। जिसके चलते सरकार ने नियमों की सख्ती से लागू करने समेत कार्रवाई की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा आयुक्त को दी है, उन्हें सभी जिलों में नियमित निरिक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी देखें: ₹10,000 से शुरू करें यह बिजनेस, सिर्फ 1 महीने में छापें पैसे, कमाई होगी कई गुना

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।