Tags

Pension Update: सरकार कर रही है पेंशन बढ़ाने की तैयारी, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

क्या आपकी पेंशन बढ़ने वाली है? सरकार पेंशन बढ़ाने की तैयारी में है और इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। मिनिमम पेंशन (Minimum Pension) ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे EPS पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें कि ये नए नियम आपको कैसे प्रभावित करेंगे।

By Pinki Negi

Pension Update: सरकार कर रही है पेंशन बढ़ाने की तैयारी, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
Pension Update

हाल ही में नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक मे श्रम मंत्री ने आश्वस्त किया कि न्यूनतम PF पेंशन को बढ़ाने के मुद्दे पर कैबिनेट स्तर पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है। हालाँकि, यह विषय बैठक के आधिकारिक एजेंडे में नहीं था, लेकिन विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माँग रखी कि न्यूनतम PF पेंशन को वर्तमान ₹1,000 प्रति माह से बढ़ाया जाना चाहिए।

पेंशन बढ़ाने की तैयारी

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बैठक में उच्च पेंशन के मुद्दे पर देरी होने का सवाल उठाया गया, जिस पर मंत्री ने असहमति नहीं जताई और कहा कि कैबिनेट इस प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है। हालांकि, कई सदस्यों ने शिकायत की कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद EPFO की मौजूदा गाइडलाइंस सही नहीं हैं, और उन्होंने पुरानी गाइडलाइंस को रद्द कर कोर्ट के आदेश के अनुसार नई व्यवस्था लागू करने की मांग की। लेकिन, एक अन्य सदस्य के मुताबिक, इस मांग पर सरकार का जवाब “सकारात्मक नहीं” रहा।

नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

श्रम मंत्रालय ने EPF से आंशिक निकासी के नियमों को सरल बना दिया है। पहले 13 जटिल प्रावधान थे, जिन्हें अब सिर्फ़ तीन आसान श्रेणियों में बाँट दिया गया है: 1. आवश्यक ज़रूरतें (जैसे बीमारी, शिक्षा और शादी), 2. आवास से जुड़ी ज़रूरतें और 3. विशेष परिस्थितियाँ। इस बदलाव से EPF का पैसा निकालना काफी आसान हो जाएगा।

EPF सदस्य अब अपनी कुल जमा राशि का पूरा पैसा निकाल सकते है। नए नियमों के अनुसार, अब शिक्षा के लिए 10 बार और विवाह के लिए 5 बार तक पैसा निकाला जा सकता है (जबकि पहले शिक्षा और विवाह के लिए कुल 3 बार की सीमा थी)। इसके साथ ही अब सभी आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि को घटाकर सिर्फ 12 महीने कर दिया गया है।

‘विश्वास योजना’ शुरू

CBT (केंद्रीय न्यासी बोर्ड) ने जुर्माने से जुड़े कानूनी मामलों को कम करने के लिए ‘विश्वास योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, PF की बकाया राशि में देरी होने पर लगने वाले जुर्माने के कारण बड़ी संख्या में केस कोर्ट में लंबे समय के लिए पड़े रहते है, जिन्हें इस योजना के ज़रिए सुलझाया जाएगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।