
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने आज सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 2% की भारी उछाल के साथ ₹1,59,226 प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख है, जहाँ सोना 4,822 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। अलग-अलग पैमानों की बात करें तो गुडरिटर्न्स पर यह भाव ₹1,59,860 और IBJA के अनुसार ₹1,55,428 प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया है। मंगलवार को ₹1.5 लाख का स्तर पार करने के बाद सोने की कीमतों में आई इस तूफानी तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम | 155428 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 23 कैरेट | 150523 रुपये प्रति 10 ग्राम | 154806 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 22 कैरेट | 138433 रुपये प्रति 10 ग्राम | 142372 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 18 कैरेट | 113346 रुपये प्रति 10 ग्राम | 116571 रुपये प्रति 10 ग्राम | |
| सोना 14 कैरेट | 88410 रुपये प्रति 10 ग्राम | 90925 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| मुंबई | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| कोलकाता | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| चेन्नई | ₹159820 | ₹146500 | ₹122200 |
| पटना | ₹159760 | ₹146450 | ₹119830 |
| लखनऊ | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| कानपुर | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| मेरठ | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| अयोध्या | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| गाजियाबाद | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| नोएडा | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| गुरुग्राम | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| चंडीगढ़ | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| जयपुर | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| अहमदाबाद | ₹159760 | ₹146450 | ₹119830 |
| पुणे | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| लुधियाना | ₹159860 | ₹146550 | ₹119930 |
| गुवाहाटी | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| इंदौर | ₹159760 | ₹146450 | ₹119830 |
| बैंगलोर | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| भुवनेश्वर | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| केरल | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| रायपुर | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
| हैदराबाद | ₹159710 | ₹146400 | ₹119780 |
सोने की कीमतों में भारी गिरावट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगी है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (Profit Booking) किए जाने के कारण गुरुवार को सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹2,500 गिरकर ₹1,57,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पिछले सत्र में सोना ₹1,59,700 के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुँच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखी गई, जहाँ सोना फिसलकर 4,822 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से यह गिरावट दर्ज की गई है।
रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद लुढ़का सोना, मुनाफ़ावसूली से कीमतों में आई बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को ₹1,58,475 का ऐतिहासिक शिखर छूने के बाद, गुरुवार को सोने का वायदा भाव ₹1,088 गिरकर ₹1,51,774 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव में कमी आने की वजह से निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर जमकर मुनाफावसूली की। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी सोना अपने रिकॉर्ड स्तर $4,890 से फिसलकर $4,828 प्रति औंस पर आ गया है। कीमतों में आई यह अस्थिरता दर्शाती है कि बाजार में इस समय काफी हलचल है और खरीदार सतर्क रुख अपना रहे हैं।
सोना-चांदी क्यों हुए सस्ते? डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और घटते वैश्विक तनाव ने गिराई कीमतें
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक लगने का मुख्य कारण वैश्विक परिस्थितियों में सुधार है। HDFC सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय देशों पर शुल्क (Tariff) की धमकी वापस लेने और ग्रीनलैंड समझौते की घोषणा से बाजार का डर कम हुआ है।
इससे निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति से पैसा निकालकर जोखिम वाले क्षेत्रों में लगाना शुरू कर दिया। साथ ही, ट्रंप द्वारा भारत के साथ एक अच्छे व्यापार समझौते के सकारात्मक संकेतों ने भी कीमतों पर दबाव बनाया। एलकेपी सिक्योरिटीज के अनुसार, भू-राजनीतिक जोखिम कम होने और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते घरेलू बाजार में सोने के दाम नीचे आए हैं।









