
Bihar Police CSBC 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इंतजार अब खत्म हो चुका है। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों के ऐलान के बाद आज यानी 20 जून, 2025 को उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से सिटी स्लिप को डाउनलोड कर अपने परीक्षा शहर की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें: RRB Technician Bharti 2025: 6180 पदों पर बंपर भर्ती! नौकरी का सुनहरा मौका चूक गए तो पछताओगे!
Bihar Police CSBC 2025 परीक्षा
CSBC की और से 20 जून को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी करने के बाद, इसे डाउनलोड के लिए अभ्यार्थी को केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाईल की आवश्यकता होगी। Bihar Police CSBC 2025 परीक्षा का आयोजन 6 चरणों में 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त को किया जाएगा। बिहार कांस्टेबल परीक्षा तारीख से 7 दिन पहले ही एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड जारी तिथि |
16 जुलाई | 9 जुलाई |
20 जुलाई | 13 जुलाई |
23 जुलाई | 16 जुलाई |
27 जुलाई | 20 जुलाई |
30 जुलाई | 23 जुलाई |
3 अगस्त | 27 जुलाई |
यह भी देखें: इंडियन कोस्ट गार्ड में 630 पदों पर बंपर भर्ती! सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर कांस्टेबल भर्ती के लिए अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 Download Link पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और मोबाइल नंबर दोनों में से किसी एक को भरकर अपना डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लें।
- अब नीचे दिए गए Captcha Code को दर्ज करके सबमिट कर दें।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर परीक्षा की सिटी स्लिप खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ से आप सिटी स्लिप को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
यह भी देखें: SSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, CGL, CHSL और MTS समेत हजारों पदों पर भर्ती जल्द शुरू