
स्मार्टफोन बाजार में धमाल मचाने को तैयार OnePlus Nord 6 अगले महीने अप्रैल में भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में अमेज़न पर माइक्रोसाइट बनाकर इसकी आधिकारिक टीज़र शेयर की है, जो गेमर्स के लिए ‘पावरहाउस’ साबित होने का वादा कर रही है। लीक्स के मुताबिक, यह चाइना का Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसमें 9000mAh की विशाल ‘ग्लेशियर’ बैटरी दी जाएगी – वनप्लस का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक। टिप्स्टर्स जैसे योगेश ब्रार के अनुसार, लॉन्च 1 से 10 अप्रैल के बीच हो सकता है, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में क्रांति आ सकती है। **
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
**पिछले साल लॉन्च हुए Nord 5 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी, जो 12GB+512GB वेरिएंट में 37,999 रुपये तक जाती थी। नया Nord 6 इससे थोड़ा महंगा, लगभग 40,000 रुपये तक आ सकता है, क्योंकि मेमोरी कॉस्ट बढ़ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में 28,000-35,000 रुपये की रेंज का भी जिक्र है, लेकिन फ्लैगशिप-लेवल स्पेक्स को देखते हुए 40,000 के आसपास ही तय माना जा रहा है। यह कीमत में Poco F6 या iQOO Neo 9 Pro जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी। **
दमदार परफॉर्मेंस
**Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर होगा, जो 3.21GHz तक स्पीड देगा। Geekbench लिस्टिंग में इसका कन्फर्मेशन हो चुका है। 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मल्टीटास्किंग बेजोड़ रहेगी। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह ‘पावरहाउस’ है- Genshin Impact जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स बिना थर्मल थ्रॉटलिंग के चलेगा। OxygenOS का लेटेस्ट वर्जन ऐड होगा, जो स्मूद UI देगा।
बैटरी और डिस्प्ले
**सबसे बड़ा हाइलाइट 9000mAh की बैटरी है, जो ‘ग्लेशियर’ टेक्नोलॉजी से लैस होगी- बेहतर कूलिंग और दक्षता के लिए। 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से फुल चार्ज जल्दी हो जाएगा। 6.78-इंच 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ स्क्रॉलिंग व गेमिंग स्मूथ बनाएगी। IP66/68/69K रेटिंग से डस्ट-वाटर रेसिस्टेंट बॉडी मिलेगी। कलर ऑप्शन्स में Lone Black, Chasing Light Silver और Wilderness Green हो सकते हैं।
कैमरा और अन्य फीचर्स
रियर में 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा। हालांकि कैमरा फ्लैगशिप-लेवल नहीं, लेकिन डेली यूज के लिए ठीक रहेगा। BIS सर्टिफिकेशन हो चुका है, मॉडल नंबर CPH2805। साथ ही Nord CE 6 भी लॉन्च हो सकता है।









