Tags

12वीं के बाद चमक जाएगी किस्मत! फैशन डिजाइनिंग में बनाएं दमदार करियर, जानें टॉप कॉलेज और लाखों की सैलरी वाली जॉब्स।

12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग एक बेहतरीन करियर विकल्प साबित हो सकता है। भारत में इस क्षेत्र में बढ़ती मांग और सही कौशल के साथ लाखों की सैलरी संभव है। NIFT, NID जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री लेकर आप बड़े ब्रान्ड्स में नौकरी कर सकते हैं या अपना ब्रांड शुरू कर सकते हैं। सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ यह क्षेत्र सफलता की गारंती देता है।

By Pinki Negi

12वीं के बाद चमक जाएगी किस्मत! फैशन डिजाइनिंग में बनाएं दमदार करियर, जानें टॉप कॉलेज और लाखों की सैलरी वाली जॉब्स।

क्या आप भी 12वीं के बाद करियर चुनने के लिए चिंतित हैं? क्या आप कोश कर रहे हैं कि नए ट्रेंड्स को समझकर कुछ नया और बेहतर बनाया जा सके? अगर हां, तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन करियर बन सकता है। भारत में फैशन और टेक्सटाइल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, और इस क्षेत्र में नौकरी के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। सही कोर्स और अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करके इस क्षेत्र में एक सफल भविष्य बनाया जा सकता है।

भारत के टॉप फैशन डिजाइनिंग संस्थान

भारत में फैशन डिजाइनिंग की शिक्षा के लिए कई अच्छे और नामी संस्थान हैं। सबसे पहले नाम National Institute of Fashion Technology (NIFT) का आता है। यह देश का सबसे लोकप्रिय संस्थान है, जिसमें एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है और इसके देशभर में करीब 20 कैंपस हैं।

यहां से आप ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई कर सकते हैं इसके अलावा, Sardar Vallabhbhai Patel International School of Textiles and Management (SVPITM) भी एक अच्छा विकल्प है, जहां CUET के जरिए एडमिशन मिलता है. National Institute of Design (NID) भी डिजाइनिंग के लिए काफी मशहूर है, जहां भी प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है।

बड़े ब्रांड्स और स्वयं का ब्रांड

फैशन डिजाइनिंग के कोर्स पूं करने के बाद आपके पास कई तरह के काम के अवसर होते हैं। आप बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम कर सकते हैं, जैसे FabIndia, BIBA Apparels, Bata, Sabyasachi Mukherjee के ब्रांड और Gini and Jony. अगर आप चाहें, तो आप खुद का फैशन ब्रांड भी शुरू कर सकते हैं या फिर टीचर बनकर भी इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

क्यों चुनें फैशन डिजाइनिंग?

auj के समय में फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक बड़ा उद्यम बन चुका है। अगर आपके पास क्रिएटिव सोच और नए ट्रेंड की समझ है, तो इस क्षेत्र में आपके लिए बहुत अच्छे मौके हैं। सही दिशा और मेहनत के साथ आप यहां अपना एक अलग नाम बना सकते हैं।

सैलरी और भविष्य

फैशन डिजाइनिंग में सैलरी पैकेज 12वीं के बाद शुरू होकर 3-6 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) से शुरू होकर, अनुभव के साथ 15-20 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे भी अधिक हो सकता है। सही कोर्स और अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करके इस क्षेत्र में अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें