Tags

सावधान! ULLU के बाद 5 और OTT ऐप्स पर गिरी गाज; सरकार ने अश्लीलता के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, भूलकर भी न करें इस्तेमाल

अश्लीलता पर सरकार का डिजिटल हंटर! ULLU के बाद अब 5 और लोकप्रिय OTT ऐप्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। जानें किन प्लेटफॉर्म्स पर लगा है बैन और सरकार की इस 'डिजिटल स्ट्राइक' के पीछे की बड़ी वजह। कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इनका इस्तेमाल?

By Pinki Negi

सावधान! ULLU के बाद 5 और OTT ऐप्स पर गिरी गाज; सरकार ने अश्लीलता के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, भूलकर भी न करें इस्तेमाल
ULLU के बाद 5 और OTT ऐप्स पर गिरी गाज

केंद्र सरकार ने डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में स्वच्छता लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित (Block) कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और बेहद आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था, जो कानूनी और नैतिक मानकों के खिलाफ है। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि ओटीटी के नाम पर पोर्नोग्राफी या अभद्र सामग्री परोसने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन होने पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MoodXVIP समेत 5 ऐप्स पर ताला

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद फिल्मों और वेब सीरीज में किसी कहानी या संदेश के बजाय केवल नग्नता और स्पष्ट यौन संबंधों (Sexual Scenes) को दिखाया जा रहा था। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ‘क्रिएटिव फ्रीडम’ के नाम पर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन और भारतीय कानूनों के खिलाफ अश्लील सामग्री परोसने की इजाजत किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को नहीं दी जाएगी।

कैसे और किन कानूनों के तहत बंद हुए ये अश्लील प्लेटफॉर्म्स

सरकार ने इन 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम 2000 की धारा 69A का इस्तेमाल किया है। यह कानून सरकार को सार्वजनिक नैतिकता और शालीनता की रक्षा के लिए किसी भी आपत्तिजनक इंटरनेट सामग्री को ब्लॉक करने का पावर देता है। इसके साथ ही डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता 2021 के नियमों का उल्लंघन भी इस कार्रवाई का मुख्य आधार बना। सरकार के आदेश के बाद जियो, एयरटेल और वीआई (Vi) जैसे सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने इन ऐप्स और वेबसाइट्स का एक्सेस पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे अब इन्हें किसी भी डिवाइस पर नहीं देखा जा सकेगा।

चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे ये OTT प्लेटफॉर्म्स

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स पर अचानक कार्रवाई नहीं की है, बल्कि इन्हें सितंबर 2024 से ही नोटिस भेजे जा रहे थे। कुछ प्लेटफॉर्म्स ने इन नोटिसों का जवाब तक नहीं दिया, जबकि कुछ ने चालाकी दिखाते हुए नए नाम और डोमेन बदलकर वही अश्लील कंटेंट परोसना जारी रखा। इससे पहले मार्च 2024 और फरवरी 2025 में भी सख्त निर्देश दिए गए थे।

इस बार की डिजिटल स्ट्राइक से पहले सरकार ने गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित कई विशेषज्ञ संस्थाओं (जैसे FICCI और CII) के साथ गहन चर्चा की। सभी विशेषज्ञों ने एक स्वर में माना कि समाज और बच्चों पर इसके बुरे प्रभाव को रोकने के लिए इन ऐप्स को तुरंत ब्लॉक करना अनिवार्य है।

ULLU और ALTBalaji पर भी गिरी गाज

सरकार की यह सख्ती नई नहीं है; इससे पहले जुलाई 2025 में भी एक साथ 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया था। इस लिस्ट में ALTBalaji, ULLU, Big Shots, Desiflix और Boomex जैसे चर्चित नाम शामिल थे। इन पर भी नग्नता, यौन संकेतों से भरपूर दृश्य और बिना किसी ठोस कहानी के सिर्फ अश्लील कंटेंट दिखाने के गंभीर आरोप थे।

अधिकारियों का कहना है कि ये ऐप्स बार-बार चेतावनी और नोटिस मिलने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। अंततः बच्चों, महिलाओं और सामाजिक नैतिकता की रक्षा के लिए सरकार ने इन सभी का एक्सेस पूरी तरह बंद कर दिया है, ताकि डिजिटल स्पेस को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें