Tags

होली पर घर जाना हुआ मुश्किल! 7 अप्रैल तक इन ट्रेनों में सीटें फुल; रेलवे चलाने जा रहा है ‘स्पेशल ट्रेनें’, देखें लिस्ट

होली की छुट्टियों में घर जाने का सपना कहीं वेटिंग लिस्ट में न अटक जाए! पद्मावत और काशी विश्वनाथ जैसी प्रमुख ट्रेनों में 7 अप्रैल तक सीटें फुल हो चुकी हैं। रेलवे यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए कौन सी 'स्पेशल ट्रेनें' चलाने वाला है, इसकी पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

By Pinki Negi

होली पर घर जाना हुआ मुश्किल! 7 अप्रैल तक इन ट्रेनों में सीटें फुल; रेलवे चलाने जा रहा है 'स्पेशल ट्रेनें', देखें लिस्ट
7 अप्रैल तक इन ट्रेनों में सीटें फुल

अगर आप इस साल 4 मार्च को होली मनाने घर जाने या वैष्णो देवी दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो ट्रेनों के भरोसे रहना भारी पड़ सकता है। त्योहार से पहले और बाद के कई दिनों तक सभी प्रमुख ट्रेनों में एसी और स्लीपर क्लास की सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। आरक्षण खिड़की खुलते ही लंबी वेटिंग लिस्ट लग गई है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलना अब नामुमकिन सा लग रहा है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी यात्रा के लिए बस या हवाई जहाज जैसे वैकल्पिक साधनों पर विचार करना शुरू कर दें, ताकि त्योहार का मजा फीका न पड़े।

अप्रैल तक ट्रेनों में ‘फुल हाउस’

होली की छुट्टियों में घर आने की राह देख रहे यात्रियों के लिए बुरी खबर है। जिले से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में 7 अप्रैल तक की सभी सीटें अभी से बुक हो चुकी हैं। केवल स्लीपर ही नहीं, बल्कि एसी कोचों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।

इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली, लुधियाना, पंजाब और अमृतसर जैसे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जो त्योहार पर अपने गांव लौटने की तैयारी में थे। सीटों की इस भारी किल्लत के कारण अब लोगों को घर पहुंचने के लिए दूसरे कठिन विकल्पों की तलाश करनी पड़ रही है।

यात्रियों की मजबूरी, कन्फर्म टिकट के बजाय मिल रहा ‘वेटिंग’ का थप्पा

होली पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हावड़ा और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रिजर्वेशन कराने पहुंच रहे लोगों को कन्फर्म बर्थ न मिलने के कारण मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर संतोष करना पड़ रहा है।

कमल कुमार, राजकुमार और सोनू जैसे अनेक यात्रियों का कहना है कि भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन को तुरंत ‘होली स्पेशल ट्रेनें’ चलाने की घोषणा करनी चाहिए। यात्रियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सीटों की इतनी किल्लत के बावजूद अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

इन प्रमुख ट्रेनों में 7 अप्रैल तक जगह नहीं

प्रतापगढ़ और आसपास के रूट से गुजरने वाली ट्रेनों में होली के मद्देनजर भारी भीड़ है। रिजर्वेशन सुपरवाइजर सरोज के अनुसार, पद्मावत, काशी विश्वनाथ, नीलांचल, अर्चना और उद्योगनगरी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में स्लीपर क्लास की सीटें 7 अप्रैल तक पूरी तरह भर चुकी हैं। यही नहीं, अमृतसर-हावड़ा मेल और जनता एक्सप्रेस का भी यही हाल है। इन ट्रेनों के एसी कोचों में भी राहत नहीं है, जहाँ वेटिंग लिस्ट 60 से 80 के पार पहुँच गई है। दिल्ली, मुंबई और पटना जाने वाले यात्रियों के लिए अब कन्फर्म बर्थ मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें