Tags

EPFO का बड़ा तोहफा! अब UPI के जरिए झटपट निकलेगा PF का पैसा, सैलरीड क्लास के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशखबरी

सैलरीड क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी! पीएफ निकालने का पुराना और लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। EPFO अप्रैल 2026 से UPI के जरिए तुरंत पैसा निकालने की सुविधा शुरू कर रहा है। जानिए कैसे एक क्लिक पर आपके खाते में आएगा पीएफ फंड।

By Pinki Negi

EPFO का बड़ा तोहफा! अब UPI के जरिए झटपट निकलेगा PF का पैसा, सैलरीड क्लास के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशखबरी
EPFO का बड़ा तोहफा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 8 करोड़ सदस्यों के लिए पीएफ निकासी की प्रक्रिया को बैंकों की तरह आसान बनाने जा रहा है। अप्रैल 2026 तक लॉन्च होने वाले नए मोबाइल ऐप के जरिए सदस्य अपने पीएफ का एक निर्धारित हिस्सा सीधे UPI की मदद से निकाल सकेंगे।

‘EPFO 3.0’ प्रोजेक्ट के तहत अब क्लेम सेटलमेंट के लिए कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी और ऑटो-सेटलमेंट सुविधा के माध्यम से पैसा बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के मात्र 3 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में आ जाएगा। सरकार ने इस सुविधा के लिए निकासी की सीमा को भी 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अब पीएफ निकालना हुआ और भी आसान

EPFO की नई तकनीक के बाद अब पीएफ सदस्य बिना किसी लंबी प्रक्रिया के UPI पिन डालकर अपना पैसा तुरंत बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। बीमारी, शिक्षा, शादी या घर बनाने जैसे जरूरी कामों के लिए अब पीएफ का पैसा सिर्फ 3 दिनों के भीतर मिल जाएगा। इस सिस्टम के तहत प्रति ट्रांजैक्शन निकासी की सीमा 25,000 रुपये हो सकती है। खास बात यह है कि ऐप में सदस्यों को साफ-साफ दिखेगा कि वे कितना पैसा निकाल सकते हैं, जबकि भविष्य की सुरक्षा के लिए कुल बैलेंस का 25% हिस्सा हमेशा लॉक रहेगा। यह आधुनिक सुविधा नए EPFO ऐप के जरिए मिलेगी, जिसे BHIM और अन्य UPI प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा।

100 डमी खातों पर ट्रायल शुरू, अप्रैल में होगा लॉन्च

श्रम और रोजगार मंत्रालय पीएफ निकासी को हाई-टेक बनाने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। इस नई व्यवस्था को सुरक्षित और त्रुटिहीन बनाने के लिए वर्तमान में 100 डमी खातों पर इसका ट्रायल किया जा रहा है। अप्रैल 2026 में इसके पब्लिक लॉन्च के बाद, UPI के जरिए पैसा निकालने के लिए यह नया ऐप ही मुख्य जरिया होगा। हालांकि, अन्य सुविधाओं के लिए पुरानी व्यवस्था जैसे यूनीफाइड मेंबर पोर्टल और उमंग (UMANG) ऐप पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें