Tags

UP Govt Order: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश जारी! 31 जनवरी तक ये काम नहीं किया तो प्रमोशन कैंसिल

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक ज़रूरी आदेश जारी किया है। 1 फरवरी 2026 से विभागीय चयन समितियों की बैठक में संपत्ति का विवरण अनिवार्य होगा। यदि कर्मचारी 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है और उनका प्रमोशन कैंसिल किया जा सकता है।

By Pinki Negi

UP Govt Order: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश जारी! 31 जनवरी तक ये काम नहीं किया तो प्रमोशन कैंसिल
UP Govt Order

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा ‘मानव संपदा पोर्टल’ पर दर्ज करने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया है। सरकार ने साफ़ कर दिया है कि जो अधिकारी या कर्मचारी इस समय सीमा के अंदर अपनी संपत्ति का विवरण जमा नहीं करेंगे, उनकी पदोन्नति (Promotion) पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ऐसे कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति (Deputation) या अन्य कैडर से जुड़े मामलों में भी कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

2025 के लिए संपत्ति विवरण अपलोड करने के निर्देश

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिया है कि वर्ष 2025 का संपत्ति विवरण दर्ज करने के लिए पोर्टल 1 जनवरी से खुल जाएगा। हर विभागाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय-सीमा के अंदर अपना विवरण (डीटेल) पोर्टल पर अपलोड कर दें।

सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति विवरण अनिवार्य

सरकार ने यह साफ़ कर दिया है कि 1 फरवरी 2026 से होने वाली विभागीय चयन समितियों (Departmental Selection Committees) की बैठकों में संपत्ति का विवरण (Property Details) दिखाना अनिवार्य होगा। जो भी कर्मचारी यह विवरण जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कुछ विभागों/कर्मचारियों को पहले जो छूट मिली हुई थी, वह अगले आदेश तक जारी रहेगी।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें