Tags

Gut Health Secret: आपकी आंतें ही हैं 90% बीमारियों की जड़! पेट को स्वस्थ रखने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें ये 3 चीजें​

यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि आपकी आंतें आपकी सेहत की सबसे बड़ी चाबी हैं! करीब 90% बीमारियों की जड़ पेट में ही छिपी होती है। अगर गट हेल्थ खराब हुई, तो इम्युनिटी, स्किन, एनर्जी—सब गड़बड़ा जाता है। अच्छी खबर? सिर्फ 3 रोज़ाना वाली चीज़ें आपकी आंतों को जल्दी ठीक कर सकती हैं। जानें कौन-सी और कैसे करती हैं कमाल!

By Pinki Negi

जैसा की आपने अक्सर सुना होगा, की सारी बीमारियां पेट से ही शुरू होती है। हमारा पांचतंत्र केवल खाना पचाने का ही काम नहीं करता, बल्कि यह शरीर की ऊर्जा देने वाली पोषक इकाइयों को भी तैयार करता है। पेट में लाखों करोड़ों सूक्ष्म जुवाणु रहते हैं, जिन्हें Gut microbiome कहा जाता है, ये छोटे-छोटे जीव हमारी सेहत के लिए उतने ही जरुरी है जितनी ईधन कार के लिए के लिए। ऐसे में यदि यह माइक्रोब आसुतुलित हो जाएं, तो शरीर में गैस, अपच, मूड डिसऑर्डर और यहाँ तक की स्किन प्रोब्लेम्स जैसी पदेशानिया भी बढ़ने लगती है।

पेट को खुश रखने वाले तीन सुपर फूड्स

अगर आप चाहते हैं की आपका पेट ठीक से काम करें और बार-बार बीमार न पड़े तो आपको अपनी थाली में ये तीन फ़ूड जरुरी शामिल करने चाहिए।

दही (Yogurt)

दही मात्रा एक डेजर्ट नहीं, बल्कि “प्रोबायोटिक पॉवरहॉउस” है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया आपके गट में अच्छे और बुरे जीवाणुओं के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। दैनिक रूप से एक कटोरी दही खाने से पाचन सुधरता है, सूजन कम होती है और शरीर की नेचुरल इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

किण्वित खाद्य पदार्थ

दुनियाभर में गट हेल्थ सुधारने के लिए Fermented Foods को नेचुरल हीलर कहा जाता है, सौकरकूट, किमची, केफिर और पारम्परिक भारतीय कांजी, ढोकला, इडली, डोसा इसमें नेचुरल बैक्टीरिया बनाते हैं जो पेट के लिए बेहद ही लाभदायक होते हैं ये न केवल पाचन सुधारते हैं, बल्कि gut microbiota को भी बैलेंस करने में मदद करते हैं।

फाइबर-युक्त खाद्य पदार्थ

आपका गट तभी मजबूत होता है जब उसे फाइबर प्रयाप्त मात्रा में मिलेगा। साबुत अनाज, फल, सब्जियां और बींस में मौजूद फाइबर गट बैक्टीरिया के लिए फ़ूड का काम करता है। फाइबर पाचन को स्मूथ बनाता है, बदहजमी से बचाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है। हर दिन कम से कम 25-30 ग्राम फाइबर का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें