Tags

Beer Health Facts: क्या बीयर पीना शरीर के लिए हेल्दी है? जानें इसके अच्छे और बुरे असर

बीयर पीना शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है, अगर इसका इस्तेमाल कम और सीमित मात्रा में किया जाए। लेकिन अगर व्यक्ति द्वारा अत्यधिक मात्रा में रोजाना बियर का सेवन किया जाता है तो उसे कैंसर जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं।

By Manju Negi

दुनिया में बीयर का सेवन कुछ ही वर्षों से नहीं बल्कि हजारों वर्षों से किया जा रहा है। ड्रिंक लेने वाले लोगों को अक्सर बियर अधिक पसंद आती है। अगर आप इसे दवाई के तौर पर सीमित मात्रा में पीते हैं तो यह फायदेमंद होती है जबकि अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन होने लगे तो इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियां होने लगती हैं। आइए आज इस लेख में बीयर के लाभ और नुकसान जानते हैं।

Beer Health Facts: क्या बीयर पीना शरीर के लिए हेल्दी है? जानें इसके अच्छे और बुरे असर

बीयर के नुकसान

यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अथवा बीयर पीने की रोजाना लत का शिकार होता है तो इससे उसके शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।

  • ज्यादा बीयर पीने से शरीर में कैलोरी इकट्ठा हो जाती है जिससे मोताओ और वजन बढ़ जाता है।
  • बियर का सेवन अगर अधिक होता है तो लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे फैटी लिवर, अल्कोहोलिक हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • अधिक बीयर के सेवन से मुंह, गले, ग्रासनली, बेस्ट, लिवर और मलाशय का कैंसर होने का डर रहता है।
  • अधिक बीयर पीने से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय की मांसपेशियों को नुकसान और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
  • बीयर से मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे चिंता, अवसाद और आत्महत्या करने का जोखिम बढ़ता है।

बीयर के फायदे क्या हैं?

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर बीयर को सीमित मात्रा में पिया जाता है तो इससे कई लाभ प्राप्त होते हैं।

  • अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में होता है तो इससे अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
  • कई रिसर्च में पाया गया कि बीयर पीने से टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम हो सकता है। हालाँकि कम चीनी वाली बीयर हो और सीमित मात्रा में सेवन किया जाए।
  • बीयर समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है क्योंकि इसमें विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
  • यह हड्डी मजबूत करने में सहायक होती है क्योंकि इसमें सिलिकॉन होता है। इसके साथ ऑस्टियोपोरोसिस रोकने में सहायक होता है।
  • अगर थोड़ी सी मात्रा में बीयर का सेवन होता है तो किडनी की पथरी का खतरा कम हो सकता है।
Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें