Tags

Masik Shivratri November 2025: मासिक शिवरात्रि कब है? जानें शिववास योग और पूजा का शुभ मुहूर्त

क्या आप मासिक शिवत्रात्रि पर उपवास रखें वाले हैं और शुभ योग और निश्चित मुहूर्त पर भगवन शिव की पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना होगा।

By Manju Negi

क्या आप मासिक शिवरात्रि का इन्तजार कर रहें हैं ताकि महादेव की उपासना सही शुभ मुहूर्त और विधि विधान के साथ सही समय पर की जा सके तो आपके लिए यह खबर है। इस बार मासिक शिवरात्रि नवंबर 2025 में आ रही है। यह पर्व मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को धूम-धाम से मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए यह Shivratri काफी ख़ास वाली है, क्योंकि इस दिन दो शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बनने वाला है, इससे आपको शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा ।

Masik Shivratri November 2025: मासिक शिवरात्रि कब है? जानें शिववास योग और पूजा का शुभ मुहूर्त

नवंबर 2025 में मासिक शिवरात्रि कब है?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी का समय कुछ इस तरह से तय किया गया है।

  • चतुर्दशी तिथि शुरुवात- 18 नवंबर 2025, मंगवलार, सुबह 7:12 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2025, मंगवलार, सुबह 9:43 बजे
  • व्रत का दिन- 18 नवंबर 2025

शिवरात्रि पर पूरे दिन ही पूजा होती है लेकिन निश्चित काल में शिव की पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

शुभ योग और पूजा मुहूर्त

18 नवंबर 2025 को मासिक शिवत्रात्रि पर इस बार दो शुभ योग बनेंगे। पहले शुभ योग आयुष्मान योग है, जिसका समय सुबह 8:09 बजे तक है। आप इसमें पूजा अपने अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु के लिए कर सकते हैं। दूसरा सौभाग्य योग है जिसका शुभ मुहूर्त आयुष्मान के बाद होगा। आप सुख समृद्धि के लिए पूजा कर सकते हैं। इस पूरे दिन में स्वाति नक्षत्र रहने वाला है।

रात्रि पूजा का विशेष मुहूर्त

  • निशित काल- रात 11:40 बजे से रात 12:33 बजे तक।
  • मृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- यह रात 12:07 बजे से मध्य रात्रि 01:47 बजे तक रहेगा।

भद्राकाल और शिववास

भद्राकाल 18 नवंबर 2025 को रहेगा, इसका समय सुबह 7:12 बजे से रात 8:27 बजे तक बताया गया है। सुबह 7:12 बजे तक शिववास भोजन और उसके बाद शिववास श्मशान में होगा।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें