
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चलेंगी। छात्र परीक्षा में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। 10वीं की परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और 12वीं की परीक्षाएँ दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएँगी।
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 टाइम टेबल
- 26 फरवरी – अर्थशास्त्र
- 27 फरवरी – दर्शनशास्त्र
- 28 फरवरी – व्यावसायिक संगठन
- 4 मार्च – लेखाशास्त्र के तत्व
- 5 मार्च – मनोविज्ञान
- 6 मार्च – समाजशास्त्र
- 7 मार्च – द्वितीय भाषा (गुजराती/अंग्रेज़ी)
- 9 मार्च – सांख्यिकी
- 10 मार्च – प्रथम भाषा (गुजराती/हिंदी/… आदि)
- 11 मार्च – हिंदी (द्वितीय भाषा)
- 12 मार्च – व्यावसायिक पत्राचार एवं सचिवीय कार्य
- 13 मार्च – भूगोल
- 14 मार्च – व्यावसायिक पाठ्यक्रम
- 16 मार्च – संस्कृत / फारसी / अरबी / प्राकृत
Gujarat Board Exam 2026 Time Table
- 26 फरवरी – प्रथम भाषा (गुजराती / हिंदी / मराठी / अंग्रेज़ी / उर्दू / सिंधी / तमिल / तेलुगु / उड़िया)
- 28 फरवरी – विज्ञान
- 4 मार्च – सामाजिक विज्ञान
- 6 मार्च – मूलभूत गणित
- 9 मार्च – मानक गणित
- 11 मार्च – अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
- 13 मार्च – गुजराती (द्वितीय भाषा)
- 14 मार्च – व्यावसायिक / वैकल्पिक विषय: स्वास्थ्य सेवा, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य आदि
- 16 मार्च – द्वितीय भाषा (हिंदी/सिंधी/संस्कृत/फारसी/अरबी/उर्दू) और शेष वैकल्पिक/व्यावसायिक विषय
GSEB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ‘A’ में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिसमें हर प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं, सेक्शन ‘B’ में 50 अंकों के वर्णनात्मक या दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएँगे। 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी कोई भी अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।








