Tags

लाडली बहनों के खाते में इसी महीने आएंगे 1500 रुपए, इस दिन आएंगे पैसे, देखें अभी

मध्य प्रदेश सरकार के सीएम ने लाडली बहनों के लिए बहुत अहम और बड़ी घोषणा की है। इस महीने महिलाओं के खातों में बढ़ी हुई राशि, यानी 1500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे। आइए पूरी खबर विस्तार से पढ़ते हैं।

By Manju Negi

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती है। अभी तक यह राशि 1250 रूपए मिलती है लेकिन अब इसे 1500 करने का फैसला किया गया है। क्योंकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी बहनों से बाड़ा किया था कि वह मासिक राशि को बढ़ाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी मालूम लगी है की इस बढ़ी हुई राशि का लाभ 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा। राशि वितरण 12 नवंबर को किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें नर्मदापुरम जिले के बाबई में एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य के सीएम यह बड़ा तोहफा देने वाले हैं।

लाडली बहनों के खाते में इसी महीने आएंगे 1500 रुपए, इस दिन आएंगे पैसे, देखें अभी

मंत्री द्वारा पुष्टि और योजना का महत्व

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जानकारी देते हुए कहा है कि, सरकार द्वारा किए गए दावे को पूरा किया जा रहा है, इस बढ़ी हुई राशि को नवंबर महीने में लाभार्थियों के अकाउंट में भेजा जाएगा। इस योजना में पिछले दो सालों में राशि को बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुकी थी की हर महीने मिलने वाली यह राशि 3,000 रूपए तक बढ़ाई जाएगी। 1250 रूपए से बढ़कर अब यह 29वीं क़िस्त 1541 रूपए होने वाली है।

दिवाली और भाई दूज का वादा

सरकार ने कुछ समय पहले दिवाली के तोहफे के रूप में भाई दूज के त्यौहार से हर महीने 1500 रूपए देने का वादा किया था जो अब पूरा होने वाला है। सीएम द्वारा 18 अक्टूबर 2025 को भाई दूज पर बहनों को 250 रूपए दिए, जोड़े अब अगली क़िस्त में भेजने की घोषणा की गई है।

हालाँकि भाई दूज पर यह २५० अतिरिक्त राशि नहीं भेजी गई थी, लेकिन अब सरकार हर महीने 1500 रूपए देने का वादा पूरा कर रही है।

यह भी पढ़ें- किसानों को बड़ा फायदा! अब हर साल ₹12,000 मिलेंगे सीधे खाते में, दो सरकारी योजनाओं का डबल लाभ

योजना के बारे में!

यह योजना मार्च 2023 में पिछली बेजीपी सरकार ने शुरू की थी। शुरुवात में योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी। लेकिन अगस्त 2023 में योजना की राशि बढाकर 1250 रूपए कर दी थी। आज के समय में इस योजना का लाभ राज्य की 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को दिया जाता है।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें