Tags

भारत की नागरिकता छोड़कर इस अमीर देश की नागरिकता ले रहे लोग! नई रिपोर्ट से खुलासा

एक नई रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि भारतीय नागरिक तेज़ी से देश की नागरिकता छोड़कर एक बेहद अमीर देश की ओर रुख कर रहे हैं! जानिए कौन-सा है वह देश, जो भारतीयों के लिए नया पसंदीदा ठिकाना बन गया है, और इसके पीछे की चौंकाने वाली वजहें।

By Pinki Negi

भारत की नागरिकता छोड़कर इस अमीर देश की नागरिकता ले रहे लोग! नई रिपोर्ट से खुलासा
भारत की नागरिकता

अब भारतीयों को अमीर और विकसित देश बहुत भा रहे हैं और इसी वजह से वे तेजी से भारत की नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2.25 लाख भारतीयों ने OECD सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की, जो दुनिया के किसी भी देश के नागरिकों से सबसे ज़्यादा है। यह संख्या भारत के लिए एक नया रिकॉर्ड है, जिससे पता चलता है कि विकसित देशों में जाकर बसने का चलन भारतीयों में काफी बढ़ गया है।

भारतीयों के लिए कनाडा का आकर्षण कम हो रहा

हाल के वर्षों में, कनाडा भारतीयों की सबसे पसंदीदा जगह रहा है। 2023 में 78,487 भारतीयों को कनाडा की नागरिकता मिली, जो 2022 के 59,405 और 2013 के सिर्फ 15,388 के मुकाबले बहुत ज़्यादा है। कनाडा की स्थिर नीतियां और जल्दी परमानेंट रेसिडेंस (PR) मिलने की प्रक्रिया इसकी मुख्य वजह थी। हालांकि अब विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह संख्या घट सकती है। कनाडा में महंगाई बढ़ गई है, मकानों की कमी है, और इमिग्रेशन (आप्रवासन) के नियमों में भी सख्ती आ गई है, जिससे भारतीयों को अब कनाडा जाने में ज़्यादा मुश्किलें आ सकती हैं।

भारतीय और चीनी नागरिकता छोड़ कर जा रहे हैं

भारत के लोगों में अब कनाडा के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी लोकप्रिय हो रहे हैं। कई भारतीय नागरिक इन देशों की नागरिकता ले रहे हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में 52,360 और 2022 में 66,670 भारतीयों ने अमेरिकी नागरिकता ली। इसी तरह, 40,361 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता अपनाई। सिर्फ भारतीय ही नहीं, चीनी नागरिक भी बड़ी संख्या में दूसरे देशों में जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में लगभग 3.7 लाख चीनी नागरिक OECD देशों (जैसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया) में रहने चले गए। यह दिखाता है कि भारत और चीन दोनों देशों के लोग बेहतर अवसरों या अन्य कारणों से दूसरे देशों में बसना पसंद कर रहे हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें