
टेरिटोरियल आर्मी ने रैली 2025 के तहत कुल 1,529 पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन रैली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से संबंधित यह आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 से 7 नवंबर के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है।
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2025 के लिए खाली पदों की संख्या
केवल पुरुषों के लिए
| यूनिट का नाम | पदों की संख्या (Number of Posts) |
| 107 इनफैंट्री बटालियन (11 गोरखा राइफल्स) | 102 |
| 113 इनफैंट्री बटालियन (राजपूत) | 129 |
| 119 इनफैंट्री बटालियन (असम) | 94 |
| 121 इनफैंट्री बटालियन (गढ़वाल राइफल्स) | 134 |
| उप-कुल | 459 |
पुरुष व महिला दोनों के लिए
| यूनिट का नाम | पदों की संख्या (Number of Posts) |
| 164 इनफैंट्री बटालियन (TA) (Home & Hearth) NAGA | 437 |
| 165 इनफैंट्री बटालियन (TA) (Home & Hearth) असम | 360 |
| 166 इनफैंट्री बटालियन (TA) (Home & Hearth) असम | 273 |
| उप-कुल | 1070 |
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
टेरिटोरियल आर्मी के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भिन्न है। कुछ पदों के लिए 8वीं पास होना ज़रूरी है (जिसमें हर विषय में 33% अंक अनिवार्य हैं)। अन्य पदों के लिए 10वीं पास होना ज़रूरी है (जिसमें कुल 45% अंक और हर विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए)। वहीं, उच्च पदों के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें कुल 60% अंक और हर विषय (खासकर अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुक कीपिंग) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
टेरिटोरियल आर्मी के लिए शारीरिक योग्यता और आयु सीमा
1. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 45 साल
2. पुरुषों के लिए शारीरिक योग्यता (For Male Candidates)
- हाइट (सामान्य): कम से कम 160 सेंटीमीटर।
- हाइट (छूट प्राप्त): पूर्वी हिमालयी क्षेत्र (जैसे सिक्किम, असम, आदि) या गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी उम्मीदवारों के लिए 157 सेंटीमीटर।
- चेस्ट (छाती): बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी चाहिए (5 सेंटीमीटर का फुलाव अनिवार्य)।
3. महिलाओं के लिए शारीरिक योग्यता (For Female Candidates)
- हाइट (सामान्य): न्यूनतम 157 सेंटीमीटर।
- हाइट (छूट प्राप्त): सिक्किम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, या गोरखा क्षेत्र की महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर।
- चेस्ट (छाती): कम से कम 5 सेंटीमीटर का फुलाव होना ज़रूरी है।
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- पहचान एवं आयु प्रमाण
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण
- चरित्र प्रमाण पत्र
- वैवाहिक स्थिति
सिलेक्शन प्रोसेस
- ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
- रिटन एग्जाम
- मेडिकल एग्जाम
- फाइनल मेरिट लिस्ट








