Tags

Property Will (वसीयत) New Law: अब वसीयत लिखने के बदल गए नियम! सिर्फ इन लोगों को ही दे पाएंगे अपनी संपत्ति, जानिए नया कानून

भारत में वसीयत (Will) से जुड़े कानूनों में कोई नया बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, और भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम 1925 अभी भी लागू है। स्व-अर्जित संपत्ति को आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी व्यक्ति को दे सकते हैं, जबकि पैतृक संपत्ति में सह-वारिसों का अधिकार सुरक्षित रहता है। वसीयत को कानूनी रूप से वैध बनाने के लिए सही निष्पादन, गवाहों की उपस्थिति और लिखित रूप अनिवार्य हैं।

By Pinki Negi

भारत में आए दिन वसीयत को लेकर कई मामले सामने आते हैं, वसीयत से जुड़े नियमों को ध्यान में रखते हुए ही ऐसे मामलों का निपटारा किया जाता है। हाल ही में भारत में वसीयत लिखने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है की वसीयत लिखने के नियम में कुछ बदलाव किए गए हैं। ऐसे में क्या है Property Will (वसीयत) New Law और इससे क्या नया बदलाव देखने को मिलेगा चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

यह भी देखें: कोर्ट में झूठ बोलने पर कितनी सजा मिलती है? जानें क्यों है यह अपराध

वसीयत लिखने के नियम में क्या हुआ बदलाव

बता दें, भारत में वसीयत लिखने के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 अब भी लागू है, जिसके तहत आप अपनी स्व-अर्जित संपत्ति किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपनी वसीयत दे सकता है। हालांकि पैतृक संपत्ति के मामले में सह-वारिसों का जन्म से अधिकार माना जाता है, इसलिए आप इसे अपनी मर्जी से पूरी तरह किसी एक के नाम नहीं कर सकते।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह साफ़ किया है की वसीयत के सही निष्पादन और गवाहनों की मौजूदगी बेहद ही जरुरी है, जिससे भविष्य में वसीयत को लेकर कोई वाद-विवाद पैदा न हो। वहीं वसीयत को लेकर संदेह के मामले में वसीयत प्रस्तुत करने को लेकर अतिरिक्त प्रमाण देना पड़ सकता है।

यह भी देखें: बैंक में जमा आपके पैसे का कितना है इंश्योरेंस? 99% लोग नहीं जानते यह जरूरी बात

कैसे बनाए वसीयत को कानूनी रूप से वैध?

बता दें, अपनी वसीयत को कनूनी रूप से वैध बनाने के लिए जरुरी नियमों के मुताबिक वसीयतकर्ता जो आयु न्यूनतम 18 साल होनी आवश्यक है। इसके अलावा वह मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए। वसीयत पूरी तरह से स्वतंत्र इच्छा से लिखी गई हो, इसमें लिखित और हस्ताक्षरित होने के साथ-साथ कम से कम दो गवाह भी मौजूद होने चाहिए।

वहीं पंजीकरण की बात करें तो भारतीय पंजीकरण अधिनियम, 1908 के अनुसार किसी भी व्यक्ति को अपनी वसीयत का पंजीकरण जरुरी नहीं है। लेकिन विवाद से बचाव और प्रमाणिकता के लिए पंजीकरण एक बेहद ही सुरक्षित और आधिकारिक तरिका माना जाता है।

यह भी देखें: Post Office Superhit Scheme: पुरे 5 साल तक हर महीने मिलेंगे 9,250 रूपय सिर्फ करने होगा यह काम

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें