क्या आप CBSE कक्षा 10 के छात्र हैं और आपका सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विषय है तो आपके लिए अच्छी जानकारी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025–26 के लिए नमूना पेपर जारी किए हैं। इस विषय के सैंपल पेपर के साथ सभी मुख्य विषयों के सैंपल पेपर रिलीज किए हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट में जाकर उत्तर पीडीएफ और सैंपल पेपर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक टूलकिट की तरह होने वाला है जो आपके बहुत काम आएगा।

IT Sample Paper Class 10 (Code 402) 2025–26
इस टूलकिट में आपको प्रमुख और कॉशन आधारित पाठ्यक्रम की जानकारी मिलेगी। इससे आप परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार एवं अंकन योजना के बारे में सही से समझ सकते हैं। आप इस वर्ष के नमूना प्रश्नों के समाधान के साथ साथ कक्षा 10 के कोड 402 के पिछले वर्ष के पेपर को भी चेक कर सकते हैं।
आप आईटी विषय को ध्यान से समझ पाएंगे क्योंकि यह अन्य पारम्परिक विषयों से अलग है। आपको नमूना पेपर का अभ्यास नियमित करना है और इसके अंकन योजना से अपने उत्तर चेक कर सकते हैं। अभ्यास करके आपका कॉन्फिडेंस लैवल भी बढ़ा रहेगा और आप असली बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
CBSE कक्षा 10 IT परीक्षा पैटर्न 2025–26
सीबीआई कक्षा 10 का आईटी पेपर दो खंडो का बना है, खंड ए और खंड बी। इस प्रश्न पत्र में 21 प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें खंड ए से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न और खंड बी से व्यक्तिपरक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार छात्र को पेपर करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। आइए इसका पैटर्न देखते हैं।
सेक्शन ए- वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक)
- इस खंड से पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।
- यह टोटल 24 अंकों के होने वाले हैं।
- दिए गर निर्देशों के तहत सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
सेक्शन बी- सब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न (26 अंक)
- इस खंड से 16 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- यह टोटल 26 अंकों के होने वाले हैं।
- आपको 16 में से सिर्फ 10 प्रश्नों का उत्तर लिखना है।
किसी भी खंड में जो भी प्रश्न आते हैं उन्हें कर्म के अनुसार हल करें।
सीबीएसई कक्षा 10 आईटी सैंपल पेपर और समाधान पीडीएफ
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा १० के सभी छात्रों के लिए सैंपल पेपर बहुत जरुरी है। अगर आप अपनी तैयारी और रिवीजन को बेहतर बनाना चाहते हैं हैं नमूना पत्रों का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। सीबीएसई कक्षा 10 IT सैंपल पेपर 2025-26 PDF का डाउनलोड लिंक आपको मिल जाएगा।
| कक्षा 10 IT सैंपल पेपर कोड 402 | जल्द ही उपलब्ध होगा |
| कक्षा 10 IT सैंपल पेपर मार्किंग स्कीम | जल्द ही उपलब्ध होगा |
सीबीएसई कक्षा 10 पिछले वर्ष के आईटी नमूना पेपर
कक्षा 10 के विद्यार्थी नीचे टेबल में सूचना प्रद्योगिकी (IT) परीक्षा के आधिकारिक पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। आप इन सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम से अपनी तैयारी और भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
| वर्ष | IT सैंपल पेपर | MS (मार्किंग स्कीम) |
| CBSE कक्षा 10 IT सैंपल पेपर 2024-25 | SQP | MS |
| CBSE कक्षा 10 IT सैंपल पेपर 2023-24 | SQP | MS |
| CBSE कक्षा 10 IT सैंपल पेपर 2022-23 | SQP | MS |
| CBSE कक्षा 10 IT सैंपल पेपर 2021-22 | SQP | MS |
IT सैंपल पेपर है बहुत जरुरी!
आईटी नमूना पेपर सेम वास्तविक परीक्षा प्रश्न पत्र की तरह ही होता है, क्योंकि यह मेन परीक्षा डिजाइन करने वाले बोर्ड सदस्यों द्वारा ही बनाया जाता है। इससे आप वास्तविक परीक्षा पैटर्न, ग्रेडिंग योजना और प्रश्नों के प्रकार को सही से समझ पाएंगे। इसके अभ्यास से आप अपने गलतियों को सुधार पाएंगे और उस विषय पर सही से फोकस कर पाएंगे। परीक्षा कैसे देनी है इसकी जानकारी पहले से रहेगी इसलिए आपको बोर्ड परीक्षा में डर भी नहीं लगेगा और धैर्य से अपना पेपर सॉल्व कर पाएंगे।








