अगर आप भी CBSE कक्षा 10 के बोर्ड के छात्र हैं और अगले साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अधिकांश छात्रों को गणित विषय बहुत कठिन लगता है और वे इसे रटने लगते हैं। लेकिन आपकी यह सबसे बड़ी गलती होगी क्योंकि रटने से ही काम नहीं चलेगा क्योंकि यह एक ऐसा विषय है जिसमें नंबर अधिक प्रेक्टिस करने पर ही आ सकते हैं। इस समस्या को देखते हुए CBSE ने अपनी वेबसाइट पर छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। इसके साथ ही आपको परीक्षा का सही पैटर्न जानने में मदद मिलेगी।
एक्सपर्ट की विद्यार्थियों के लिए हमेशा सलाह रहती है कि गणित के सैंपल पेपर को करीबन 3 से 5 बार जरुर ही सॉल्व कर लेना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में जानेंगे कि 2025–26 के गणित परीक्षा का सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा पैटर्न क्या होगा।

CBSE कक्षा 10 गणित परीक्षा
CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखे जारी कर दी है। बता दें कक्षा 10 गणित परीक्षा 17 फरवरी 2025, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। गणित परीक्षा की जानकारी पहले से होनी चाहिए क्योंकि यह अन्य विषयों से कठिन है। आपके द्वारा पहले से योजना बनाई गई हो तो आप नंबर बढ़िया ला सकते हैं। आपको नए परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सबसे अधिक नंबर वाले चैप्टर्स को सही से पढ़ लेना है।
CBSE कक्षा 10 गणित परीक्षा पैटर्न 2025–26
अगर गणित के छात्र-छात्रा पहले से आधिकारिक गणित सैंपल पेपर को अभ्यास करते हैं और इसे अच्छे से समझते हैं, तो बोर्ड परीक्षा में आपको दिक्क्त नहीं आएगी। क्योंकि इस परीक्षा में पिछले पैटर्न की तरह ही पेपर आता है। पेपर हल करने में आपको आसानी होगी। आइए इसके पैटर्न को समझते हैं।
कुल प्रश्न- पेपर में आपको कुल 38 प्रश्न पूछे जाएंगे, सभी करना अनिवार्य होता है।
सेक्शन- यह प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा गया है, A से E तक।
- सेक्शन A- प्रश्न पत्र में प्रश्न 1 से 18 मल्टीपल चॉइस क्वेशन (MCQs) होते हैं, एवं प्रश्न 19 से 20 Assertion Reason बेस्ड पूछे जाएंगे। यह प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का आएगा।
- सेक्शन B- प्रश्न 21-25 अति संक्षिप्त उत्तर के होंगे जिसमें एक प्रश्न 3 अंक का निर्धारित होता है।
- सेक्शन C- संक्षिप्त उत्तर देने के लिए प्रश्न 26 से 31 पूछे जाएंगे, यह भी 3 अंक के होते हैं।
- सेक्शन D- प्रश्न 32 से 35, प्रत्येक 5 अंक के होते हैं जिनके दीर्घ उत्तर देने होंगे।
- सेक्शन E- प्रश्न 36-38 केस स्टडी बेस्ड पीछे जाते हैं यह प्रत्येक 4 अंक का होता है।
विकल्प- प्रश्न पत्र में किसी भी तरह का समग्र ऑप्शन नहीं आएगा, कुछ सवालों आंतरिक विकल्प दिए होते हैं।
सैंपल पेपर से स्कोर कैसे बढ़ाया जा सकता है?
CBSE के आधिकारिक सैंपल पेपर को हल करके आप अपने परीक्षा की तैयारी और अच्छे तरीके से कर सकते हैं।
- आप इसकी सहायता से पेपर परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम एवं प्रश्नों के प्रकार की पूरी जानकारी जान सकते हैं।
- इससे आप जान पाएंगे कि इस अध्याय से अधिक प्रश्न आते हैं और ये बहुत महत्वपूर्ण है।
- अगर आप रोजाना प्रेक्टिस करते हैं और प्रश्नों को सही से हल करते हैं तो आप परीक्षा में अच्छे से प्रदर्शन कर पाएंगे।
- आपको पहले से ही परीक्षा पेपर के पैटर्न के बारे में जानकारी रहेगी, ऐसे में परीक्षा में डर भी नहीं लगेगा और आपका कॉन्फिडेंस सही बना रहेगा।
कक्षा 10 गणित सैंपल पेपर 2025-26 – PDF डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप कक्षा 10 गणित सैंपल पेपर 2025-26 – PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करके डाउनलोड कर पाएंगे।
- सबसे पहले आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर विजिट करना है।
- होम पेज में आपको मेन्यू में जाकर Sample Question Paper -> SQP 2025-26 को सिलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको Class 10 पर क्लिक करना है।
- आगे सामने आपको बेसिक अथवा स्टैंडर्ड गणित सैंपल पेपर दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर लें।
आप सैंपल पेपर को इस प्रकार आसानी से डाउनलोड करके अपनी परीक्षा की तैयारी को और अच्छे तरीके से कर सकते हैं जिससे आपका परिणाम और भी बढ़िया आएगा।
 
					







