Tags

₹1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं? जानिए उम्र के हिसाब से हर महीने SIP में कितना निवेश करें

क्या आप रिटायरमेंट तक ₹1 करोड़ का बड़ा फंड बनाना चाहते हैं? आपकी उम्र इस लक्ष्य को पाने में एक बड़ा रोल निभाती है। 20, 30 या 40 की उम्र में शुरुआत करने पर आपको हर महीने कितनी SIP करनी होगी? पूरा कैलकुलेशन जानने के लिए आगे पढ़ें।

By Pinki Negi

₹1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं? जानिए उम्र के हिसाब से हर महीने SIP में कितना निवेश करें
SIP Investment

म्यूचुअल फंड में सही प्लानिंग और सही निवेश से आप आसानी से करोड़ों का फंड बना सकते हैं। यह सिर्फ अच्छे रिटर्न ही नहीं देता, बल्कि चक्रवृद्धि ब्याज का फ़ायदा भी देता है, जिससे आपका पैसा तेज़ी से बढ़ता है। SIP के ज़रिए करोड़पति बनना बिलकुल मुमकिन है, लेकिन यह याद रखें कि यह कोई रातोंरात होने वाला काम नहीं है, इसके लिए लंबे समय तक लगातार निवेश करना ज़रूरी है।

अगर आप कम उम्र में निवेश शुरू करते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग का और ज़्यादा लाभ मिलेगा। आगे हम बता रहे हैं कि ₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए अलग-अलग उम्र में आपको हर महीने कितनी SIP करनी होगी।

सिर्फ 1000 रूपये से बनाएं 1 करोड़ रूपये का फण्ड

अगर कोई व्यक्ति 20 साल की उम्र से निवेश करना शुरू करता है, तो उसके पास रिटायरमेंट के लिए लगभग 40 साल का लंबा समय होता है। इस लंबी अवधि का फ़ायदा उठाकर, वह SIP के माध्यम हर महीने सिर्फ़ ₹1000 जमा करके भी 60 साल की उम्र तक ₹1 करोड़ का फंड आसानी से बना सकता है। 40 साल में कुल जमा की गई राशि लगभग ₹4.80 लाख होगी, जिस पर उन्हें ₹93 लाख से ज़्यादा का बड़ा रिटर्न मिलेगा, जिससे उनका ₹1 करोड़ का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

30 साल की उम्र से निवेश करके बनाएं 1 करोड़ का फंड

अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र के आस-पास निवेश करना शुरू करता है, तो उसे अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए हर महीने एक बड़ी SIP (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) राशि जमा करनी पड़ेगी। म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के हिसाब से, 30 की उम्र में शुरू करने पर, 60 साल की उम्र तक ₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए निवेशक को हर महीने लगभग ₹3,000 की SIP करनी होगी।

४० साल की उम्र से निवेश करके बनाएं 1 करोड़ का फंड

ज़ो निवेशक 40 साल की उम्र में निवेश शुरू करते हैं, उनके पास रिटायरमेंट के लिए सिर्फ़ लगभग 20 साल बचते हैं, इसीलिए उनकी हर महीने की SIP किश्तें काफ़ी अधिक हो जाती हैं। ऐसे में, अगर वे ₹1 करोड़ का लक्ष्य रखते हैं, तो उन्हें हर महीने लगभग ₹10,100 की SIP करनी होगी।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें