Tags

Bharat Taxi App: सरकारी टैक्सी ऐप से कैसे बुक करें कैब? जानें इस्तेमाल का आसान तरीका

केंद्र सरकार ने भारत टैक्सी ऐप को लॉन्च किया है, अब आप सरकारी टैक्सी ऐप से कैब बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐप पर अकाउंट और कैब बुक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

By Manju Negi

आज के समय में कहीं भी यात्रा करना बहुत आसान हो गया है। लोग ऑनलाइन Ola और Uber जैसे प्राइवेट कैब बुक करते हैं लेकिन इनकी मनमानी से कई लोग परेशान हो गए हैं, इस देखकर केंद्र सरकार ने इसका समाधान ढूंढ लिया है। सरकार ने अपनी पहली सरकारी सहकारी कैब सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम भारत टैक्सी है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस सुविधा का अभी पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसका ट्रायल नवंबर से दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इसमें 600 ड्राइवरों को शामिल किया जाएगा। देश के लिए करीबन 5 हजार से अधिक ड्राइवर जोड़े जाएंगे।

Bharat Taxi App: सरकारी टैक्सी ऐप से कैसे बुक करें कैब? जानें इस्तेमाल का आसान तरीका

भारत टैक्सी ऐप की पूरी जानकारी!

ऐप पर अकाउंट कैसे बनाए?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्ट फ़ोन के प्ले स्टोर में जाना है।
  • अब आपको Bhart Taxi ऐप को सर्च करके इंस्टॉल क़र लेना है।
  • अब इसे ओपन करें और Sign Up पर क्लिक करें।
  • आपको अपना नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर और पासवर्ड ध्यान से भरना है।
  • अब ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके सत्यापित करें और लॉग इन करें।

कैब बुक करने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आपको ऐप में लॉग इन होना है इसके बाद आपको जरुरी विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको Rentals विकल्प मिलेगा जिसमें आप 8 घटे के लिए गाड़ी को किराए में ले सकते हैं।
  • शहर से बाहर यात्रा करने के लिए Outstation विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आस-पास क्षेत्र में जाने के लिए Local Transfer के विकल्प को चुन सकते हैं।
  • अब आपको पिकअप और ड्रॉप लोकेशन सिलेक्ट करके Search करना है।
  • अब मौजूद गाडी सिलेक्ट करके Select के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • किराये की डिटेल्स चेक करके Confirm Booking और Book Now पर क्लिक करें।
  • आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी।

बुकिंग कैंसिल कैसे करें?

  • इसके लिए आपको ऐप में नीचे दिख रहे My Rides पर क्लिक करना है।
  • अब बुकिंग के Pending के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको Cancel Ride को सिलेक्ट करके, कारण बताना है और Ok पर क्लिक करना है।

अभी ऐप का स्टार्टिंग लेवल चल रहा है। आपको ऐप में सीमित सेवाएं गई मिलेगी और तकनीकी दिक्क्त आ सकती है।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें