आपने समाज में हर किसी से सुना होगा या देखा भी होगा कि शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन का वजन बढ़ जाता है, लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है। कई कपल्स शादी से पहले बहुत पतले या फिट रहते हैं लेकिन शादी के कुछ महीने में ही मोटापे के शिकार हो जाते हैं। यह आमतौर लोग कहते हैं कि हार्मोनल परिवर्तन से ऐसा होता है लेकिन पोषण विशेषज्ञों ने इसे एक मिथ बताया है। पोषण विशेषज्ञ निकिता गुप्ता ने वजन बढ़ने के असली कारण को बताया है। आइए इसके बारे में विस्तार से लेख में पढ़ते हैं।

शादी के बाद वजन इन आदतों से बढ़ता है वजन
शादी होने के बाद लड़की और लड़के के जीवन में कई प्रकार के बदलाव आते हैं जो उनके वजन पर प्रभाव डालने के कारण समझे जाते हैं।
- देर रात तक डिनर करना, या फिर कई बार बाहर खाना या पार्टी करना।
- लोग आलस की वजह से रोजाना व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां कम करने लगते हैं।
- नींद सही से नहीं लेना या कम सोना, सोने के टाइम में परिवर्तन।
- अक्सर कहा जाता है कि बढ़ते तनाव की वजह से भी वजन बढ़ जाता है। व्यक्ति के ऊपर नई जिम्मेदारियां आती है और जीवन में परिवर्तन आता है, तनाव होने लगता है। इस तनाव की वजह से कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) बढ़ जाता है, इससे स्ट्रेस ईटिंग हो जाती है, पुरुष और महिला दोनों इसका शिकार होते हैं।
ओवरवेट होने से इनफर्टिलिटी का खतरा
अगर आप इन आदतों को रोज अपना रहें हैं तो यह एक आदत बन जाती है और फिर वजन लगातार बढ़ने लगता है। इससे गंभीर बिमारियों का खतरा हो सकता है।
अगर पुरुष और महिला दोनों का वजन अधिक बढ़ता है तो प्रजनन क्षमता (Fertility) पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, इससे भविष्य में उन्हें माता-पिता बनने में दिक्क्तें आ सकती हैं। इससे बचने के लिए आपको शादी के बाद बेहतर और स्वस्थ लाइफस्टाइल बनाए रखना है।
वजन नियंत्रित करने के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं
वजन को नियंत्रित करने के लिए आपको कुछ आदतों को छोड़कर इन आदतों को अपनाना है इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर और स्वस्थ रहेगा।
- आपको रोजाना कसरत करनी है और शारीरिक गतिविधियों को करना है।
- आपको हमेशा ही संतुलित आहार लेना है, देर रात में अधिक भोजन ना करें।
- स्ट्रेस बिलकुल भी न लें, योग और ध्यान करके अपने तनाव को कम करें।
- हमेशा आपको पूरी नींद लेनी है, रोज 7-9 घंटे पूरी नींद लें।
अगर आप इन आसान आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं तो शादी के बाद भी आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।