युवाओं को रोजगार प्रदान करने सम्बन्ध में हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ी घोषणा की है। अब से प्रति वर्ष, कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर (SI) और इंस्पेक्टर के पदों हेतु भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह एक बड़ा बदलाव होने वाला है क्योंकि अक्सर रेलवे भर्तियां बहुते लम्बे समय में निकलती है, आमतौर पर यह 4 यह 5 साल के गेप में निकाली जाती हैं।
मंत्री ने कहा है कि देश में युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। हर साल भर्ती निकलने पर युवाओं को बारी बारी से मौका मिलता रहेगा, साथ ही RPF को बेहतर केडर प्रबंधन करने में सहायता भी प्राप्त होगी। पिछले साल की बात करें तो उप निरीक्षकों के लिए 452 पदों पर भर्ती हुई थी।

RPF Vacancy 2025
अब हर साल RPF में कॉन्स्टेबल, SI और इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। अब तक RPF भर्ती परीक्षा का आयोजन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) करता था लेकिन अब कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस काम को करेगा।
कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। जबकि किसी भी विषय से स्नातक पास युवा सब इंस्पेक्टर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्र सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित है। सरकार नियमों के तहत कुछ धरनी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलने वाली है।
RPF को आधुनिक बनाने पर जोर
रेल मंत्री कहते हैं कि वे सब मिलकर RPF को आधुनिकीकरण की ओर ले जाना चाहते हैं। अब बल के सभी अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को जल्द की वीएचएफ वॉकी-टॉकी सेट भी दिया जाएगा, यह RPF महानिदेशक के अनुरोध पर किया जाएगा। इससे संचार और कार्यक्षमता में सुधार देखने को मिलेगा।
रेलवे में अन्य महत्वपूर्ण भर्तियां 2025
भर्ती | पदों की संख्या | योग्यता | आवेदन तारीख |
RRB सेक्शन कंट्रोलर | 368 | स्नातक पास | 15 सितंबर से 14 अक्टूबर |
RRB NTPC (UG Level) | 3,058 | 12वीं पास | 28 अक्टूबर से 27 नवंबर |
RRB NTPC (Graduate Level) | 5,817 | किसी भी विषय से स्नातक पास | 21 अक्टूबर 20 से नवंबर |
RRB जूनियर इंजीनियर (JE) | 2,570 | सम्बंधित ट्रेड में डिग्री/डिप्लोमा | 31 अक्टूबर से शुरू |