Tags

Bank Holiday List: अक्टूबर में 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

साप्ताहिक छुट्टियां और त्योहारों के लिए बैंकों की अवकाश सूची जारी कर दी है। अक्टूबर महीने में बैंक 12 तारीख के बाद 9 दिन बंद रहने वाले हैं। आइए छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक करते हैं।

By Manju Negi

Bank Holiday List: क्या आप अक्टूबर में बैंक से सम्बंधित कोई जरुरी काम पूरा करना चाहते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। देश में इस महीने 9 दिन बैंकों का अवकाश रहने वाला है। यह अवकाश साप्ताहिक छुट्टियों और त्योहारों के कारण होने वाले हैं। बैंक जाने की योजना से पहले आपको छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लेना चाहिए, ताकि आपका समय बर्बाद न हो। आइए जानते हैं किन किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday List: अक्टूबर में 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2025, बैंक अवकाश सूची

अक्टूबर में 12 तारीख के बाद छुट्टी पड़ रही है, नीचे बैंक छुट्टियों की मुख्य तारीखे और इसके कारण टेबल में बताए गए हैं।

तारीखछुट्टी की वजहकहाँ होगी छुट्टी
12 अक्टूबररविवारपुरे देश में
18 अक्टूबरकति बिहूअसम
20 अक्टूबरदिवाली , नरक चतुर्दशी, काली पूजाअधिकतर राज्य- त्रिपुरा, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, यूपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली
21 अक्टूबरदीपावली, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजनमहाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, सिक्किम
22 अक्टूबरदिवाली, नव वर्ष, गोवर्धन पूजागुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम, बिहार, यूपी, राजस्थान
23 अक्टूबरभाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजाउत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश
27 अक्टूबरछठ पूजा (संध्या पूजा)पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड
28 अक्टूबरछठ पूजा (सुबह पूजा)बिहार, झारखण्ड
31 अक्टूबरसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीगुजरात

यह भी देखें- School closed: यहाँ 8 से 18 अक्टूबर तक 10 दिनों के लिए स्कूलों की हुई छुट्टी, बच्चों की मौज

बैंक हॉलिडे में क्या करें?

बैंकों में साप्ताहिक अवकाश हमेशा रहते हैं, महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को बैंक रहते हैं। आप इन छुट्टियों में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका बैंक में महत्वपूर्ण काम हैं तो आप छुट्टी से पहले इन कामों को कर लें, क्योंकि फिर आपको छुट्टियां खत्म होने का इन्तजार करना होगा।

Author
Manju Negi
अमर उजाला में इंटर्नशिप करने के बाद मंजु GyanOk में न्यूज टीम को लीड कर रही है. मूल रूप से उत्तराखंड से हैं और GyanOk नेशनल और राज्यों से संबंधित न्यूज को बारीकी से पाठकों तक अपनी टीम के माध्यम से पहुंचा रही हैं.

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें