Tags

Top 5 Countries: दुनिया के 5 देश जहां विदेशी भी बन सकते हैं फौजी, भारतीयों के लिए भी खुला है ऑफर

क्या आप जानते हैं कि भारत के बाहर भी कुछ देश ऐसे हैं जहां विदेशी नागरिकों को सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है? अब भारतीय युवाओं के लिए खुला है विदेशी फौज में शामिल होने का सुनहरा अवसर! जानिए कौन-से हैं वो 5 देश जहां आप भी पहन सकते हैं यूनिफॉर्म और कमा सकते हैं लाखों का वेतन।

By Pinki Negi

top 5 countries of the world where foreigners can become soldiers indians can also become soldiers

हर देश अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी सेना तैयार करता है, भारतीय सेना का नाम दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेनाओं में आता है। हर साल भारत से लाखों युवा देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें के लिए सेना में भर्ती का सपना देखते हैं, हालांकि लोग ऐसे भी हैं जो किसी विदेशी सेना में भर्ती होकर दुनिया को अपनी बहादुरी दिखाना चाहते हैं। जिनके लिए बहुत से देश अपनी सेना में विदेशी युवाओं को भी भर्ती का अवसर देते हैं, अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती लेकिन यह सच है।

भारत से भी कई युवा अपने करियर, लाइफस्टाइल के लिए विदेश जाकर आर्मी ज्वॉइन करना चाहते हैं, ऐसे में यहाँ हम आपको दुनिया के ऐसे 5 देशों के बारे में बताएंगे जहां आप विदेशी भी लीगल तरीके से फौजी बन सकते हैं।

ब्रिटेन

ब्रिटेन आर्मी की बात करें तो यह काफी समय से ही विदेशी सैनिकों को अपनी सेना में जगह देती आ रही है, इसमें नेपाल के गोरखा और कॉमनवेल्थ देशों से लोग शामिल होते हैं। हालाँकि भर्ती हमेशा खुली नहीं रहती लेकिन जब भी भर्ती के अवसर आते हैं तो इसमें कई भारतीय मूल के लोग भी ब्रिटिश आर्मी में भाग लेते हैं।

इजरायल

इजरायल अपनी सेना में केवल गैर-इजरायली यहूदियों को भर्ती करता है, जिससे विदेशों में बेस कई यहूदी इस अवसर का लाभ उठाकर इजरायल की सेना में भर्ती होकर उच्च पदों पर स्थान प्राप्त करते हैं। यह तरिका इजरायल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

फ्रांस

फ्रांस की आर्मी में फ्रेंच फॉरेन लीजन नाम की एक ख़ास यूनिट है। इसमें हजारों विदेशों सैनिक शामिल होते हैं, शुरुआत में इन्हें पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। इस सेना में भारत से भी कई सैनिक भर्ती होकर अपनी पहचान बना चुके हैं।

यूक्रेन

यूक्रेन की सेना में फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन शुरू होने से पहले विदेशी भर्ती की अनुमति नहीं थी, लेकिन जंग के कराएं यूक्रेन ने अपने सेना भर्ती के नियमों को बदल दिया और हजारों विदेशी सैनिकों को अपनी सेना का हिस्सा बना लिया। जिससे अब भारी तादात में विदेशी सैनिक यहाँ भर्ती हो पा रहे हैं।

रूस

रूस ने भी युद्ध के बाद से अपने देश में विदेशी सैनिकों की भर्ती खोल दी है, इसमें ख़ास बात यह की रूस आर्मी में सेवा देने वाले लोगों को नागरिकता भी ऑफर की जाती है। जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण बना हुआ है, क्योंकि भर्ती के साथ-साथ अच्छी सैलरी और नागरिकता पाने का मौका अधिकतर लोग पाना चाहते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें