क्या आप अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शादी के खर्चे को लेकर परेशान रहते हैं, तो अब आपकी यह टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहें हैं जिसमें आप एकमुश्त रकम निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र (KVP) है जो आपका पैसा डबल करके देगी। अगर आप अपने बच्चे के नाम पर 5 लाख का निवेश करते हैं तो अवधि पूरी होने जाने पर आपको गांरटी के साथ 10 लाख रूपए मिलेंगे। आइए इस सरकारी गांरटीड योजना के बारे में विस्तार से समझते हैं।

KVP अकाउंट कोण और कैसे खुलता है?
किसान विकास पत्र योजना, लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली लोकप्रिय योजना है। इस स्कीम में खाता खोलने के लिए अपने नजदीकी डाकघर विभाग में जाना है। कोई भी वयस्क अथवा संयुक्त खाता आप खोल सकते हैं। अगर 10 वर्ष से अधिक उम्र का नाबालिग बच्चा है तो वह अपने नाम पर KVP खरीद सकता है। अगर नाबालिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो इसके माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं।
बच्चों के भविष्य के लिए KVP बेस्ट
अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अगर आप इसमें 5 लाख का निवेश करेंगे तो आपको 10 लाख रूपए मिलेंगे, जबकि 10 लाख रूपए इन्वेस्ट करने पर यह आपको 20 लाख रूपए बनकर प्राप्त होंगे।
कितने समय में डबल होगी राशि
KVP में निवेश की गई राशि को डबल होने में 115 महीने का समय लगेगा। यानी कि 9 साल 7 महीने तक आपको इन्तजार करना होगा। वर्तमान समय में इस स्कीम पर किए गए निवेश पर सालाना 7.5 चक्रवृद्धि ब्याज दर मिल रहा है।
यह भी देखें- पोस्ट ऑफिस की स्कीम, 1 लाख जमा करें, पाएं 23 हजार का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल
योजना के लिए जरुरी डटसावेज
खाता खुलवाने के लिए आपको नीचे दिए हुए आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- KVP आवेदन फॉर्म
KVP में मेच्योरिटी से पहले राशि निकालने के नियम
KVP खाते से पैसा 2 साल 6 महीने बाद किसी जरुरी काम के लिए निकाला जा सकता है। अगर केवीपी धारक अथवा संयुक्त खाताधारक की मत्यु हो जाती है तो पैसा मिल जाता है। इसके अलावा न्यायलय के आदेश और अगर राजपत्रित अधिकारी गिरवीदार के रूप में जब्त करता है।