
13 अक्टूबर 2025, सोमवार को पुरे देश में अहोई अष्टमी (अहोई व्रत) का त्योहार मनाया जायेगा। इस त्यौहार को बड़े उत्सव के साथ मनाया जाता है। कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे है कि इस पर्व के मौके पर सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे या नहीं। यहाँ हम आपको भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के आधार पर बता रहे हैं कि 13 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे या इस दिन अवकाश रहेगा।
13 अक्टूबर 2025 को मनाया जायेगा अहोई व्रत
13 अक्टूबर सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत मनाया जाएगा। हालाँकि, इस दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे, क्योंकि RBI ने सोमवार को अहोई अष्टमी के कारण छुट्टी घोषित नहीं की है। हिंदू धर्म में यह व्रत माताएँ अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं।
यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है, जो दिवाली से करीब एक हफ्ता पहले होती है। इस दिन माताएँ सूर्योदय से लेकर शाम को तारे दिखने तक बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं और शाम को अहोई माता की विशेष पूजा करती हैं।
अक्टूबर महीने में आने वाली छुट्टियों की लिस्ट
तारीख | दिन | त्योहार/अवसर | किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
12 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
18 अक्टूबर | शनिवार | काती बिहू | असम |
19 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
20 अक्टूबर | सोमवार | दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा | त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश। |
21 अक्टूबर | मंगलवार | दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा | महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर। |
22 अक्टूबर | बुधवार | दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार। |
23 अक्टूबर | गुरुवार | भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चकौबा | गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश। |
25 अक्टूबर | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
26 अक्टूबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
27 अक्टूबर | सोमवार | छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) | पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड। |
28 अक्टूबर | मंगलवार | छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) | बिहार और झारखंड। |
31 अक्टूबर | शुक्रवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | गुजरात |