Tags

Weather Update: 15 अक्टूबर से तापमान में आएगी गिरावट, ठंडी हवाओं के साथ दस्तक देगी सर्दी

मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट! 15 अक्टूबर से तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तर भारत में सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर तेज होगा और सर्दी की शुरुआती दस्तक महसूस होगी। जानिए किन राज्यों में सबसे पहले गिरेगा पारा और क्या कह रहा IMD का ताज़ा पूर्वानुमान।

By Pinki Negi

weather update temperature drop expected across india from 15th october

देश के उत्तरी राज्यों में मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक भारी बारिश के दौर के बाद अब 15 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भारी बारिश के दौर के बाद अब उत्तर राज्यों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में देश के किन-किन राज्यों में तापमान गिरावट से बदलाव देखने को मिलेंगे, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट

दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। जबकि अक्टूबर के आखरी सप्ताह तक इन इलाकों के अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर में अब बारिश होनी संभावना नहीं है। आने वाले 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बिहार में हल्की ठंड शुरू

बता दें, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी और उत्तरी भागों में ठंड की शुरुआत हो सकती है, रविवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जबकि उत्तरी भाग के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बदल छाए रहने की संभावना अधिक है। उत्तर प्रदेश, छत्तीगसगढ़, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों भी मौसम का यही हाल है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तामपान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी और नवंबर में तेज ठंड पड़ने की संभावना बन जाएगी।

पहाड़ी राज्यों में तेजी से गिर रहा तापमान

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में धीरे-धीरे बर्फ़बारी शुरू हो रही है। जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। रविवार को भी तापमान में कमी देखने को मिल सकती है, जबकि इन राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंडक से 15 अक्टूबर से देश के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने लगेगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें