क्या आप अपने बच्चे का सैनिक स्कूल में एडमिशन कराने की सोच रहें हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन प्रक्रिया को 10 अक्टूबर से शुरू कर दिया है। देश के 33 मुख्य सैनिक स्कूल और 69 नए स्वीकृत सैनिक स्कूलों में 6 से 9वीं कक्षा में प्रवेश ऑनलाइन लिया जा सकता है। आइए इससे जुड़ी जानकारी को आगे लेख में विस्तार से जानते हैं।

AISSEE 2026 के प्रवेश की जानकारी!
कक्षा 6 और 9 के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, आप इस अधिअक्रीक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 अक्टूबर से हो रहे हैं और इसकी लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। अगर उम्मीदवार को एप्प्लिकशन फॉर्म में कोई सुधार करना है, तो यह काम वे 2 से 4 नवंबर 2025 तक कर सकते हैं। जनवरी 2026 में प्रवेश परीक्षा आयोजित हो सकती है।
प्रवेश से जुड़ी जानकारी और योग्यता
एडमिशन कहाँ होगा?
- कक्षा 6 और 9 के एडमिशन 33 प्रमुख सैनिक स्कूल में किए जाएंगे।
- नए स्वीकृत 69 सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 के प्रवेश शुरू होंगे।
- 19 नए सैनिक स्कूल में कक्षा 9 के छात्रों के एडमिशन होंगे।
आयु सीमा क्या है?
- कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की आयु सीमा 10 से 12 वर्ष निर्धारित की गई है।
- कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की आयु सीमा 13 से 15 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रवेश फीस क्या है?
- जनरल, ओबीसी, डिफेन्स, एक्स-सर्विसमैन के बच्चों के लिए 850 रूपए शुल्क निर्धारित है।
- जबकि एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए 700 रूपए शुल्क निर्धारित है।
परीक्षा पैटर्न की जानकारी
AISSEE 2026 परीक्षा देश के 190 शहरों में ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी, यह परीक्षा ओएमआर शीट पर पेन और पेपर मोड में होने वाली है। आइए इन कक्षाओं के लिए परीक्षा पैटर्न को जानते हैं।
कक्षा 6 का पैटर्न- भाषा में 25 प्रश्न (50 अंक), गणित में 50 प्रश्न (150 अंक), इंटेलिजेंस में 25 प्रश्न (50 अंक) और सामान्य ज्ञान में 25 प्रश्न (50 अंक) के आएँगे।
कक्षा 9 का पैटर्न- यह परीक्षा इंग्लिश माध्यम में होगी। इसमें गणित से 50 प्रश्न, इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान में हर एक सब्जेट से 50 अंकों हेतु 25 प्रश्न आएँगे।
आपको गणित विषय में अधिक ध्यान देना है क्योंकि दोनों कक्षाओं की परीक्षाओ में 50% प्रश्न गणित से ही आएँगे।
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
- छात्र को प्रत्येक एक्शन में न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करने होंगे।
- कुल मिलाकर 40% अंक होने जरुरी हैं।
- एससी, एसटी के छात्रों को इस शर्त का पालन नहीं करना होगा।
नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश की जानकारी
कक्षा 6 के विद्यार्थियों के प्रवेश 69 नए सैनिक स्कूल में किए जाएंगे। यहाँ पर कैटेगरी A (40% सीटें) और कैटेगरी B (60% सीटें) के तहत एडमिशन किया जाएगा। इन दोनों कैटेगरी में बालिकाओं का एडमिशन किया जाएगा। जो छात्र नए सैनिक स्कूल में पहले से ही पढ़ रहा हो और उसने 31 मार्च 2026 तक 5वीं पास कर लिया होगा तभी उसे कैटेगरी बी के तहत प्रवेश मिलेगा।
19 नए स्कूल में कक्षा 9 के प्रवेश किए जाएंगे। कैटेगरी A और B के तहत सैनिक स्कूल से 8वीं पास किया हो उन छात्र और छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। जब इन विद्यार्थियों की परीक्षा होगी तो चार से छह हफ्ते में उनका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।