शेयर बाजार में निवेश करना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है, लेकिन अगर थोड़ा जोखिम लिया जाए तो आप गरीब से करोड़पति भी बन सकते हैं। जी हाँ ऐसा ही मल्टीबैगर रिटर्न फ्रेडुन फार्मास्युटिकल्स ने दिया है। फार्मा क्षेत्र में काम करने वाली इस कम्पनी ने 5 सालों में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस शेयर की कीमत पांच साल पहले 12.50 रूपए थी और अब इसकी कीमत 1,425 रूपए हो गई है। इस शेयर ने 9 महीने के दौरान अपने निवेशकों को 11,300% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

वैश्विक स्तर पर कम्पनी का कारोबार
फ्रेडुन फार्मास्युटिकल्स एक भारतीय कम्पनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1987 को हुई थी। यह कंपनी दवाइयां निर्माण (फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग) करने का काम करती हैं। इस कंपनी द्वारा अन्तराष्ट्रीय बाजारों लैटिन अमेरिका, साउथ-ईस्ट एशिया, सीआईएस देश, अफ्रीका और MENA जैसे देशों में भी दवाइयों का व्यापार किया जाता है। कंपनी देश में न्यूट्रल ऑनलाइन पेट मार्केटप्लेस बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है इसलिए उसने हाल ही में पेट टेक प्लेटफॉर्म Wagr का अधिग्रहण किया है।
यह भी देखें- वारी एनर्जीज के शेयरों में गिरावट क्यों? जानिए इस रिन्यूएबल कंपनी के स्टॉक पर क्या है दबाव
5 साल में ₹1 लाख बन गए ₹1.14 करोड़
यह स्टॉक निवेशकों के लिए पैसों की मशीन बन गया है। अगर आपने इसके शेयर पांच साल पहले 1 लाख रूपए इन्वेस्ट किए होते तो आज इन शेयर की कीमत 1,14 करोड़ रूपए से अधिक को हो जानी थी।
कंपनी की वित्तीय स्थिति और शेयरधारिता
- जून 2025 तक कंपनी के शेयर में प्रमोटर की होल्डिंग 48.93% और पब्लिक की होल्डिंग 51.07% थी।
- कंपनी के प्रमुख निवेशक बैंक ऑफ इंडिया है, इसके पास कंपनी के 1.59 प्रतिशत शेयर हैं।
- कंपनी में वर्ष 2018 में सबसे अधिक वृद्धि 223% हुई थी।
- अगर कंपनी में वृद्धि तेज होती है तो 2020 के बाद यह यह सबसे मजबूत प्रदर्शन होगा।