Bhai Dooj 2025: भारत में भाई दूज प्यार और उत्साह के साथ मनाए जाने वाला भाई और बहन का त्यौहार है। भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला यह पर्व हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से कार्तिक माह को मनाया जाता है। इस पर्व में बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लम्बी आयु और सुखी जीवन के लिए प्रेणना करती है। भाई भी अपनी बहन की हमेशा रक्षा के लिए कसम खाते हैं और बदले में उपहार देते हैं। आइए जानते हैं इस साल यह त्यौहार कब मनाया जाएगा, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और इसका क्या महत्व होता है।

भाई दूज 2025, तिथि और शुभ मुहूर्त
हर साल की तरह भाई दूज का त्यौहार 22 अक्टूबर कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि को मनाया जाएगा। आइए इसको मनाने के समय और तारीख की जानकारी टेबल में जानते हैं।
द्वितीया तिथि प्रारम्भ | 22 अक्टूबर, रात 8:16 बजे |
द्वितीया तिथि समाप्त | 23 अक्टूबर, रात 10:46 बजे |
उत्स्व की तारीख | 23 अक्टूबर 2025 |
तिलक के लिए शुभ समय | दोपहर 1:13 बजे से दोपहर 3:28 बजे तक |
त्यौहार का महत्व क्या है?
भाई दूज, भाई और बहन के लिए के अटूट रिश्ते के महत्व का महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को भी दर्शाता है। यह पर्व समाज में पारिवारिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। इस दिन बहनें अपने भाई के अच्छे भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पार्थना करती है और प्रेम से मिठाइयां खिलाती है। भाई, बहन की सुरक्षा करने का वचन लेता है और उसे तोहफा देता है।