
भारत में सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए ये हमेशा से हमारी पारंपरिक और महत्वपूर्ण चीज़ रही है। आज के समय में सोने की ज्वैलरी का ज़बरदस्त क्रेज है। साथ ही निवेश करने के लिए सोने को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अब समय बदल गया है और लोग तेज़ी से डिजिटल गोल्ड की ओर जा रहे हैं। डिजिटल गोल्ड में आपको नकली होने या चोरी की कोई चिंता नहीं होती है, और आप बिना किसी सुरक्षा की चिंता किए आराम से इसमें निवेश कर सकते हैं।
आजकल लोग डिजिटल गोल्ड को मोबाइल ऐप या ऑनलाइन कहीं से भी खरीद सकते हैं, भले ही रकम छोटी क्यों न हो। वहीं फिजिकल ) सोने को खरीदते समय उसकी शुद्धता और स्टोरेज को लेकर हमेशा झंझट बना रहता है। यही वजह है कि अब बहुत से लोग डिजिटल गोल्ड में निवेश कर रहे हैं। अब कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि असली फायदा किसमें है—डिजिटल गोल्ड में या फिजिकल गोल्ड में? तो आइए इसके बारे में जानते है।
डिजिटल गोल्ड खरीदने के फायदे
वर्तमान समय में लोग पारंपरिक सोने के गहनों की जगह डिजिटल गोल्ड में अधिक निवेश कर रहे है। इसका फायदा यह है कि आपको असली सोने की तरह इसे घर पर रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आप अपनी मर्ज़ी से छोटी रकम जैसे – 100 रूपये से भी सोना खरीद सकते हैं, और यह निवेश हमेशा 24 कैरेट शुद्ध सोने में होता है।
यह सोना आप भविष्य में किसी भी समय बेच सकते हैं। इसे Paytm, Google Pay और PhonePe प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सोना एक सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है, इसलिए इसके चोरी या खराब होने का कोई डर नहीं होता। यह निवेश को लिक्विड भी बनाता है, जिसका मतलब है कि ज़रूरत पड़ने पर आप इसे तुरंत नकद में बदल सकते हैं। इसलिए, यह छोटे निवेशकों के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प बन गया है।
फिजिकल गोल्ड यानी असली सोना के फायदे
फिजिकल गोल्ड के कई फायदे होते है, जो डिजिटल गोल्ड में नहीं मिलते है। डिजिटल सोना केवल फ़ोन या कंप्यूटर में स्टोर रहता है, जिसे आप न पहन सकते हैं और न ही कहीं ले जा सकते हैं। इसके उल्टा आप फिजिकल गोल्ड को त्योहारों या फंक्शन में पहन सकते हैं और दिखा सकते हैं। इसीलिए, लोग इसे सिर्फ निवेश का एक तरीका नहीं, बल्कि एक पारिवारिक संपत्ति के रूप में भी देखते हैं।
इन सोने के गहने को आसानी से गिरवी रखकर कर्ज लिया जा सकता है, और बाज़ार में भाव बढ़ने पर इसे बेचा भी जा सकता है। बहुत से लोग लंबे समय के निवेश के लिए फिजिकल सोने को ज़्यादा स्थिर मानते हैं। हालाँकि, अगर आप पूरी तरह सुरक्षित संपत्ति चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड बेहतर है। इसके बावजूद, परंपरा और भावनात्मक मूल्य के कारण, नॉर्मल (भौतिक) सोना आज भी अपनी जगह मज़बूत बनाए हुए है।