Tags

Uttarakhand Snowfall: 30 साल बाद अक्टूबर में बर्फबारी, केदारनाथ-बद्रीनाथ में जमी बर्फ की चादर, मौसम हुआ ठंडा

इस बार उत्तराखंड में 30 साल बाद अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी हुई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे ऊँचाई वाले स्थानों पर बर्फ की मोटी चादर जम गई है, जिसके कारण पूरा मौसम अचानक ठंडा हो गया है।

By Pinki Negi

Uttarakhand Snowfall: 30 साल बाद अक्टूबर में बर्फबारी, केदारनाथ-बद्रीनाथ में जमी बर्फ की चादर, मौसम हुआ ठंडा
Uttarakhand Snowfall

आज भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मैदानी क्षेत्र में सूखा रहेगा। देहरादून में मंगलवार को हुई बारिश से तापमान गिर गया था। मंगलवार को देहरादून का दिन का अधिकतम तापमान 26.5∘C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। मंगलवार को देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसकी कुल मात्रा 2.1 एमएम थी। अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी होने के कारण ठंड बढ़ गई है।

30 साल बाद अक्टूबर में बर्फबारी

उत्तराखंड के अधिकतर पहाड़ी क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 साल के बाद अक्टूबर के महीने में बर्फबारी हो रही है। अक्टूबर के पहले ही हफ्ते बहुत बर्फबारी हुई। नीति घाटी के गाँव, जैसे गमशाली, द्रोणागिरी, और मल्हारी, में जमकर बर्फ गिरी है। इस अचानक बर्फबारी की वजह से लोग खेतों से अपना अनाज भी नहीं निकाल पाए हैं।

कही गर्मी से राहत मिली तो कही फसलों को नुकसान

इस मौसम के बदलाव से, जहाँ कुछ इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं फसलों को नुकसान पहुँचने का डर है। पहाड़ों में ठंड बहुत बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब में दो फीट तक बर्फ जम गई है। बद्रीनाथ धाम के पीछे की पहाड़ियों और केदारनाथ धाम में भी अच्छी बर्फबारी हुई है, जिससे चारों तरफ की पहाड़ियाँ पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं और यहाँ कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें