Tags

UPI Update 2025: 8 अक्टूबर से बदलेगा पेमेंट तरीका, अब फेस और फिंगरप्रिंट से होगा ट्रांजेक्शन

भारत में डिजिटल भुगतान की प्रणाली को और तेज और सुरक्षित करने के लिए बायोमेट्रिक UPI पेमेंट सिस्टम को अपनाया जा रहा है। यह सुविधा पिन सिस्टम से काफी सुरक्षित है। 8 अक्टूबर से पेमेंट का पूरा तरीका बदलने वाला है।

By Pinki Negi

UPI Update 2025: आज के समय में हर कोई स्मार्ट फ़ोन यूजर्स UPI का इस्तेमाल कर रहें हैं, क्योंकि इससे डिजिटल तरीके से मिनटों में कहीं भी भुगतान किया जा रहा है। लेकिन 8 अक्टूबर से UPI पेमेंट करने का तरीका बदलने वाला है यह घोषणा राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने की है। आप UPI पिन के बदलने चेहरे की पहचान और फिंगरप्रिंट स्कैन करके आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। यह सुविधा डिजिटल भुगतान को पहले से और भी आसान, तेज और सुरक्षित बनाने वाली है।

UPI Update 2025: 8 अक्टूबर से बदलेगा पेमेंट तरीका, अब फेस और फिंगरप्रिंट से होगा ट्रांजेक्शन

बायोमेट्रिक UPI पेमेंट सिस्टम कैसे करेगा काम?

इस नए सिस्टम के तहत व्यक्ति की पहचान को आधार डेटाबेस से जोड़ा जाएगा। जब भी आप UPI पेमेंट करेंगे तो आपको बायोमेट्रिक ऑप्शन का चयन कने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपके फ़ोन का कैमरा अथवा फिंगरप्रिंट स्कैनर चालू हो जाएगा। स्कैन होने के बाद डेटा का मैच आधार से जुड़े डेटाबेस से किया जाएगा।

जैसे ही पहचान सही रहती है अपना भुगतान सफल हो जाएगा। डेटा फ़ोन में एन्क्रिप्टेड रुप से सुरक्षित रहता है। यूजर्स के लिए यह सुविधा अनिवार्य नहीं है वे अपनी मर्जी से इसे चालू और बंद कर सकते हैं। कहा जा रहा है इस नई सुविधा का प्रदर्शन मुंबई के ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में हो सकता है।

RBI क्यों कर रहा है इतना बड़ा बदलाव?

बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यह फैसला ले रहा है। इसके लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। RBI ने जानकारी देते हुए पिन की कमजोरियों के बारे में कहा है, कि पिन सिस्टम में चोरी यह फिशिंग का डर बना रहता है, इससे यूजर की सुरक्षा पर खतरा आ सकता है और उसे नुकसान हो सकता है।

लेकिन जो ये नई सुविधा है वो इससे काफी सुरक्षित है। गर व्यक्ति का फेस और फिंगरप्रिंट अलग होती है, बायोमेट्रिक सिस्टम होने से अपराधी भी अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाएंगे। यह एक तेज और सुरक्षित सुविधा है जो फर्जी कामों पर रोक लगाएगी। डिजिटल लेनदेन अब और आसान हो जाएगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें