क्या आप 10वीं पास है और नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पहरेदार मिशन इंडिया फाउंडेशन ने एक बड़ा रोजगार अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। शहरी वॉर्डों और गांव के लिए 6,724 खाली पद हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी की गई है। इन पदों में 10 वीं पास से लेकर स्नातक पास उम्मीदर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

पदों और वेतन की पूरी जानकारी
इस भर्ती विज्ञापन को संख्या 09/2025/ग्रामीण पहरेदार मिशन फाउंडेशन 1130 के तहत जारी किया गया है। नीचे में पदों की संख्या और उनकी सैलरी की जानकारी है।
पद का नाम | कुल पद | सैलरी |
ग्रामीण पहरेदार | 5,720 | ₹18,200 |
रात्रि पर्यवेक्षक/सुपरवाइजर | 930 | ₹23,200 |
ब्लॉक अधिकारी (इंचार्ज) | 54 | ₹30,000 |
डिस्ट्रिक इंचार्ज | 20 | ₹39,000 |
कुल पद | 6,724 |
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इन पदों में आवेदन करने के लिए पात्रता निर्धारित की गई हैं।
- ग्रामीण पहरेदार पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरुरी है।
- रात्रि पर्यवेक्षक/सुपरवाइजर के लिए उम्मीदवार का 12 वीं पास होना जरुरी है।
- अगर ब्लॉक इंचार्ज/डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के पद के लिए आवेदन करना है तो ग्रेजुएट पास होना आवश्यक है। डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आयु सीमा- भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सरकारी नियमों के तहत कुछ वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया- भर्ती के लिए आवेदक का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की जानकारी
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे 15 नवंबर 2025 तक कर सकते हैं। अगर आप भर्ती से जुड़ी या आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो फाउंडेशन की ऑफिसियल वेबसाइट https://grameenpehredar.org/ पर विजिट कर सकते हैं।