क्या आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। हाल ही में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना हेतु नई लाभार्थी लिस्ट की जारी कर दिया है। जो किसान लम्बे समय से ऋण के बोझ से परेशान है और ऋण माफ़ी के लिए इन्तजार कर रहें थे, उनके लिए यह एक राहत भरी खबर है। इस लाभार्थी सूची में सभी छोटे और सीमांत किसानों के नाम शामिल किए गए हैं। अगर आप भी इन किसानों की लिस्ट में आएँगे तो आपकद कर्ज भी माफ़ हो जाएगा। आइए लिस्ट में नाम चेक करने के तरीके को जानते हैं।

इन किसानों का किया जाएगा कर्ज माफ़
योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए सरकार ने कर्ज माफ़ी योजना को शुरू किया है। राज्य के जितने भी पात्र किसान पुरानी सूची में शामिल नहीं थे उन्हें इस नई लिस्ट में शामिल किया जाएगा। कर्ज माफ़ी के लिए किसानों को निम्न शर्तों का पालन करना है।
- किसान उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत ऋण प्राप्त किया गया हो।
- राज्य सरकार ने कर्ज माफ़ करने वाली राशि की अधिकतम सीमा निर्धारित की है।
- जिन किसानों प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य परेशानी के कारण ऋण चुकाने में दिक्क्त हुई उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
नई कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
नई कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको नीचे दी हुई ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना है।
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर आपको ऋण मोचन की नई लाभार्थी सूची अथवा कर्ज माफ़ी लिस्ट का चयन करना है।
- अगले पेज में आपको अपना जिला, तहसील और ग्राम पंचायत को सिलेक्ट करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके पास पात्र किसानों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यह भी देखें- योगी सरकार ने की 300 बेटियों के नाम 25-25 हजार रुपये की FD, देखें क्या है शिशु एवं बालिका मदद योजना
लिस्ट में नाम शामिल है तो क्या करें?
अगर आपका नाम लिस्ट में आया हुआ है तो इसके बाद आपको अपने बैंक से सम्पर्क करना है जहाँ से आपने ऋण लिया था। आपको बैंक से जानकारी लेनी है कि आपका ऋण माफ़ हुआ है या नहीं और यह आपके खाते में एडजस्ट हो गई है। फिर आपको बैंक से कर्ज माफ़ी का प्रमाण पत्र लेना है।