Tags

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस! जानें आपको मिलेगा या नहीं – ऐसे करें चेक

केंद्र सरकार के वेतन स्ट्रक्चर में काम करने वाले कमर्चारी को हर बार की तरह इस साल भी दिवाली बोनस मिलने वाला है। कर्मचारी को इस बार 6,908 रूपए बोनस रही मिलेगी जिससे वे फेस्टिवल सीजन के खर्चों को आसानी से उठा सकते हैं।

By Pinki Negi

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए अच्छी खुशखबरी है। केंद्र सरकार हर साल की तरह इस बार भी लाखों कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट देने जा रही है। कर्मचारी को दिवाली बोनस मिलेगा जिससे वे त्यौहार को अच्छे से इंजॉय कर पाएंगे। लेकिन आप में से कई लोग सोच रहें होंगे कि किन केंद्रीय कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा और इसके लिए क्या शर्ते हैं। आइए जानते हैं किन कर्मचारियों को यह बोनस मिलता है या नहीं।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस! जानें आपको मिलेगा या नहीं – ऐसे करें चेक

दिवाली बोनस कैसे मिलेगा?

कई लोगों को गलतफहमी होती है कि सभी कर्मचारी को इसका लाभ मिलता है लेकिन कुछ ही केंद्रीय कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हे दिवाली बोनस का लाभ मिलेगा। इसके लिए कुछ शर्ते निर्धारित की गई है।

  • केंद्र सरकार के विभागों में जो कर्मचारी नियमित रूप से काम कर रहें हैं उन्हें दिवाली बोनस मिलेगा।
  • इसमें स्थायी और संविदा कर्मचारी को लाभ मिलेगा।
  • कर्मचारी का कार्यकार एक तय समय से अधिक होना अनिवार्य है।
  • कर्मचारी निलंबित या लम्बी छुट्टी पर न हो।
  • इस बोनस का लाभ केंद्रीय अर्धसैनिक बल और सशस्त्र बलों के जवान को भी दिया जाता है।

बोनस राशि कितनी मिलेगी

वित्त मंत्रालय के तहत, केंद्र सरकार के वेतन स्ट्रक्चर में काम करने वाले कमर्चारी को बोनस दिया जाएगा। यह कर्मचारी पहले से अगर बोनस ले रहा हो तभी भी उसे इसका लाभ मिलेगा। बोनस राशि की गणना प्रति माह मिलने वाले 7,000 वेतन के हिसाब से की जाती है। इस गणना के तहत कर्मचारी को बोनस राशि करीबन 6,908 रूपए मिल सकती है।

कमर्चारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस बार धमाकेदार दिवाली बोनस मिलने वाला है साथ ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3% की वृद्धि की है। अब महंगाई बहता 55 से बढ़कर 58 हो गया है। बढ़ती महंगाई में यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें