क्या आपको पता है यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। अगर अब आप आधार कार्ड में कोई बदलाव या अपडेट कराते हैं तो आपको पहले से अधिक शुल्क का भुगतान करना है। नए शुल्क 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं और कुछ 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे। आइए जानते हैं किन किन सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी हुई है।

आधार कार्ड अपडेट के नए शुल्क
UIDAI के नए नियमों के तहत, आधार कार्ड अपडेट कराने पर ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा शुल्क जमा करना है।
1. डेमोग्राफिक अपडेट
अगर आप नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी में सुधार करते हैं तो आपको इसके लिए 75 रूपए का शुल्क जमा करना है पहले 50 रूपए शुल्क देना होता था। अगर अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट होता है तो अतिरिक्त कुछ शुल्क नहीं देना होगा।
2. बायोमेट्रिक अपडेट
अगर आप फिंगरप्रिंट, आईरिस अथवा फोटो अपडेट कटाते हैं तो अब से आपको 125 रूपए शुल्क देना है और 2028 से यह शुल्क 150 रूपए हो सकता है।
3. डॉक्यूमेंट अपडेट
अगर आप पहचान प्रमाण पत्र अथवा पते का प्रमाण पत्र अपडेट करते हैं तो सेंटर पर आपको 75 रूपए देने होंगे। लेकिन myAadhaar पोर्टल पर यह सुविधा 14 जून 2026 तक फ्री है।
4. आधार प्रिंट आउट
अगर आप eKYC अथवा अन्य टूल्स के माध्यम से आधार प्रिंट आउट कराते हैं तो पहले चरण में आपको 40 रूपए और दूसरे चरण में 50 रूपए का भुगतान देना है।
बच्चों के लिए ख़ास छूट
बच्चों के आधार कार्ड समय पर अपडेट हो सके इसलिए कुछ आयु वर्ग के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त किया जा रहा है।
- जितने भी बच्चे 5 से 7 साल की उम्र के हैं उन्हें पहले बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर मुफ्त सेवा मिलेगी।
- 7 से 15 साल के बच्चों से 125 रूपए का शुल्क लिया जाता है लेकिन अब 30 सितंबर 2026 से यह माफ़ कर दिया गया है।
- यदि 15 से 17 साल के बच्चे अपना पहला बायोमेट्रिक अपडेट कराते हैं तो उन्हें कुछ भी शुल्क नहीं देना होगा।
घर पर आधार सेवा के लिए 700 रूपए का शुल्क
अगर कोई व्यक्ति किसी परेशानी की वजह से एनरोलमेंट सेंटर नहीं जा पा रहा है तो UIDAI आपके घर आकर सेवा प्रदान करेगा। लेकिन इसके लिए आपको शुल्क भुगतान करना होगा। एक बार आने पर आपको 700 रूपए का नया शुल्क देना है। अगर एक पते पर अन्य लोगों भी सेवा चाहते हैं तो पहले व्यक्ति से 700 रूपए लिया जाएगा और फिर बाकी सदस्यों से 350 रूपए का शुल्क लिया जाएगा।