आज सोमवार के दिन सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, ऐसा पिछले कुछ दिनों से लागातर देखने को मिल रहा है। बता दें त्योहारी सीजन शुरू हो गया है जिस वजह से लोग आजकल इनकी खरीदारी खूब करने पर लगे हैं ऐसे में इनकी कीमत में उछाल आ रहा है। सुबह तक ठीक था लेकिन दोपहर के टाइम में इस पीली धातु में बढ़ोतरी दर्ज की गए, और इसने दिन का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आज 24 कैरेट सोना किस भाव में बिक रहा है।

आज के ताजा दाम क्या है?
अंतरराष्ट्रीय दबाव और बाजार में तेजी से बढ़ रही डिमांड की वजह से सोने और चांदी की कीमतें आसमान छूने को तैयार हैं जो लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है।
शुद्धता | 10 ग्राम सोने का भाव | पिछली कीमत से हुई वृद्धि |
24 कैरेट (999 शुद्धता) | 1,15,292 रूपए | 2,030 रूपए से अधिक |
24 कैरेट (916 शुद्धता) | 1,05,607 रूपए | 1,859 रूपए से ज्यादा |
चांदी (1 किलो) | 1,44,100 रूपए | 6,000 रूपए तक बढ़ोतरी |
देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोना 1,15,620 रूपए पर पहुंच गई है। वही मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम सोना 1,15,470 रूपए पर पहुंच चुका है। हर राज्य में सोना 1 लाख पार चला गया है।
क्यों हुई इतनी वृद्धि
आजकल नवरात्रि चल रही है और लोग इस मौके पर सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं और अब कुछ दिन में दहशरा त्यौहार भी आने वाला है जिसके चलते बाजार में भीड़ भाड़ देखि जा रही है। बाजार में इस धातु की डिमांड बढ़ती जा रही है, यही मेन कारण ही जिससे इसकी कीमत में उछाल आ रहा है। इसके साथ ही निवेशक सोने को खरीद रहें हैं जिससे उनका निवेश सुरक्षित रहे।